होम / Congres-BJP Candidates List Delayed : कांग्रेस की देर शाम तक भी जारी नहीं हो सकी सूची

Congres-BJP Candidates List Delayed : कांग्रेस की देर शाम तक भी जारी नहीं हो सकी सूची

• LAST UPDATED : September 4, 2024
  • बीजेपी ने भी नहीं खोले उमीदवारों के पत्ते

पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congres-BJP Candidates List Delayed : नई दिल्ली में कल देर शाम तक भी लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस और भाजपा की पहली सूची जारी नहीं हो सकी। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के इंतजार में अपनी-अपनी पहली सूची लटकाए हुए है।

बता दें कि कांग्रेस की मंगलवार को हुई सीईसी की बैठक में 32 और उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए थे मगर लिस्ट जारी नहीं हो सकी। कांग्रेेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठक के बाद बताया कि कुल 66 लोगों को फाइनल किया जा चुका है, मगर सूची जारी होने में अभी समय लगेगा।

Congres-BJP Candidates List delayed : आम आदमी पार्टी से हो सकता है कांग्रेस का अलायन्स

कांग्रेस की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भी एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। वोटों का ध्रुवीकरण रोकना है। भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए समान विचारधारा के लोग अगर एक होते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है केवल बातचीत हुई है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि गठबंधन का फैसला हमारे सीनियर नेता करते हैं। गठबंधन को लेकर अभी हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है।

कांग्रेस की सूची में लग सकता है समय

मंगलवार को भी हरियाणा के टिकार्थियों की भीड़ दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय के साथ साथ सांसद दीपेंद्र हुड़डा व सैलजा के घर पर लगी रही। कांग्रेस के तमाम महारथी अपनी अपनी टिकट पक्की करवाने के लिए दौड़ धूप करते नजर आए। आज यह कयास लगाए जा रहे थे कि देर रात तक कांग्रेस एक सूची जारी कर सकती है। मगर सांय को कांग्रेस सीईसी की बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। पार्टी लगभग 66 उम्मीदवारों को फाइनल कर चुकी है।

दो बार हार चुके टिकार्थियों पर संकट के बादल

कांग्रेस पार्टी की बैठक में एक बार फिर से दो बार हारने वाले लोगों को टिकट दी जाए या नहीं इस बात पर भी विचार किया गया। बताया जा रहा है ऐसे लोगों की सीट का होल्ड पर रखा गया है। इसके अलावा सभी सीटिंग विधायकों को टिकट दी जा रही है एक दो ऐसे उम्मीदवार जो उम्रदराज है उनकी टिकट बदली जा सकती है।

सभी उम्मीदवार फाइनल होने के बाद भी भाजपा अपने पत्ते नहीं खोल रही है। माना जा रहा है कि ऐसा कांग्रेस की सूची के इंतजार में हो रहा है। कांग्रेस के लोग टिकट कटने के बाद भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं ऐसे में जिनका कद ठीक ठाक है उनको टिकट भी दी जा सकती है। बीजेपी के लोगो का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली से बाहर होने के चलते सूची जारी नहीं हो पाई।

Haryana Election: कांग्रेस पार्टी का हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, अब बची सीटों पर होगा इस तरीके से चयन

Haryana Election 2024: ‘मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूँ’, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने साझा की ये बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox