होम / Mohan Lal Badoli on BJP Candidates List : जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा : बड़ौली

Mohan Lal Badoli on BJP Candidates List : जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा : बड़ौली

• LAST UPDATED : September 4, 2024
  • चंडीगढ़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली से इंडिया न्यूज की ख़ास बातचीत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli on BJP Candidates List : चंडीगढ़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली से ख़ास बातचीत हुई। इस दौरान मोहन लाल बडौली बीजेपी की लिस्ट को लेकर बोले। उन्होंने कहा बहुत ही जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा। उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है। कल रात भी चंडीगढ़ में अहम बैठक रही जिसमें संगठनात्मक चर्चा चुनाव की तैयारियों को लेकर की गई।

Mohan Lal Badoli on BJP Candidates List : हरियाणा में राष्ट्रीय नेताओं की रैलियाें को लेकर मंथन

इसके अलावा हरियाणा में राष्ट्रीय नेताओं की रैलियां होनी है इसको लेकर भी मंथन किया गया है। कुछ उम्मीदवारों के नामों पर भी चंडीगढ़ में देर रात चर्चा की गई। चुनाव को लेकर हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व जैसे ही टिकटों को लेकर सूची जारी कर देगा सब अपने काम को लेकर लग जाएंगे।

आप और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चाओं को लेकर ये बोले

वहीं आप और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज कांग्रेस की पोल खुल गई है कि कांग्रेस को फिर से दोबारा गठबंधन की ओर जाना पड़ रहा है। यह कांग्रेस की कमज़ोरी दर्शाता है। हरियाणा में जो राष्ट्रीय नेताओं के प्रवास होने हैं, उसकी सूची हमारे पास आ गई है। हरियाणा की 90 विधानसभा में हमारी चुनावी रैलियां होंगी। सभी ज़िलों में राष्ट्रीय नेताओं की भी रैलियां होंगी।इतना ही नहीं, क्लस्टर स्तर पर भी राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों की जाएंगी।

Congres-BJP Candidates List Delayed : कांग्रेस की देर शाम तक भी जारी नहीं हो सकी सूची

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox