होम / BJP Candidate Arvind Sharma : किसी एक को टिकट मिलने के बाद अन्य भावी उम्मीदवारों की नाराजगी स्वाभाविक

BJP Candidate Arvind Sharma : किसी एक को टिकट मिलने के बाद अन्य भावी उम्मीदवारों की नाराजगी स्वाभाविक

• LAST UPDATED : September 6, 2024
  •  भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा टिकट मिलने के बाद पहुंचे गोहाना

    सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर अबकी बार गोहाना में 100 फीसदी कमल खिलाने का काम करेंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Arvind Sharma : गोहाना विधानसभा सीट पर पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आज गोहाना में अरविंद शर्मा ने पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ के माध्यम से सिस्टम में आई है। गोहाना को जिला बनाने को लेकर एक बार फिर उन्होंने कहा कि कुछ नॉर्म्स पूरा करके जिला बनाने का काम पूरा किया जाएगा।

BJP Candidate Arvind Sharma : सेवा ही संगठन का मंत्र मेरे और मेरे परिवार में कूट-कूट कर भरा हुआ

डॉ. अरविन्द ने कहा कि सेवा ही संगठन का मंत्र मेरे और मेरे परिवार में कूट-कूट कर भरा हुआ है और किसी की नाराजगी है तो उसे भी दूर किया जाएगा, जिसके दिल में देश के प्रति सोच है और देश को आगे बढ़ाने की सोच है। वह कभी भी भारतीय जनता पार्टी से दूर नहीं हो सकता। कांग्रेस में भाई भतीजावाद और परिवारवाद चलता था और इसी वजह से 2014 और 19 में कांग्रेस का सफाया हुआ था।

गोहाना मेरी राजनीतिक जन्मस्थली

डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना को अपनी राजनीतिक जन्मस्थली बताया और कहा सोनीपत में गोहाना मेरी संसद के तौर पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर उम्मीदवारी रही है और इसे में कैसे भूल सकता हूं और गोहाना में मैं दुख सुख में भी शामिल होता रहा हूं वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 1996 चुनाव लड़ने के दौरान जो-जोश कार्यकर्ताओं में था वही जोश आज नजर आ रहा है।

सभी कार्यकर्ता कमल खिलाएंगे

खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर अबकी बार गोहाना में 100 फीसदी कमल खिलाने का काम करेंगे वहीं विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसमें एक आम कार्यकर्ता से लेकर एक नेता चुनाव लड़ने की इच्छा रखता है और प्रयास भी किया जाता है.. लेकिन टिकट किसी एक को दी जाती है और कार्यकर्ता अप्लाई भी करते हैं और किसी एक को टिकट मिलने के बाद अन्य भावी उम्मीदवारों की नाराजगी स्वभाविक होती है।

वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि केवल एक ही निशाना है और यह निशान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गोहाना में कमल का फूल खिले और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने।

2019 में भी कांग्रेस में मची थी भगदड़

वहीं डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कांग्रेस की टिकटों को लेकर कहा कि 2019 में भी कांग्रेस में टिकट के बाद भगदड़ मची थी, वहीं कांग्रेस में दो ही बातें चल रही हैं। टिकट और नौकरी.. नेता टिकट के लिए है और नौजवानों को नौकरी के लिए बहका दिया जाता है। उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में लाखों नौकरियां युवाओं को पारदर्शिता के साथ दी गई है वहीं उन्होंने सवाल करते हुए यह भी पूछा कि कांग्रेस की सरकार अगर होती तो क्या उन युवाओं को यह नौकरी मिल पाती।

Haryana Assembly Election: विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया दोनों पहलवान पहुंचे दिल्ली, जानें चुनाव लड़ने पर क्या बोले बजरंग पूनिया

Manu-Aman in KBC : मनु भाकर और अमन सहरावत कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox