होम / BJP’s Mega Nomination : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता 10 सितंबर को करेंगे नामांकन

BJP’s Mega Nomination : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता 10 सितंबर को करेंगे नामांकन

• LAST UPDATED : September 9, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP’s Mega Nomination : हरियाणा विधानसभा के चुनावी माहौल में मंगलवार को प्रदेश की लाड़वा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसे लेकर भाजपा संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनता जुटेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के 21 अन्य भाजपा उम्मीदवार भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग सीटों पर नामांकन दाखिल करेंगे।

BJP’s Mega Nomination : लाड़वा की जनता के लिए नायब सिंह सैनी पहले से ही पसंदीदा चेहरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनावों के लिए लाडवा सीट से नामांकन भरने जा रहे हैं। लाड़वा की जनता के लिए नायब सिंह सैनी पहले से ही पसंदीदा चेहरा रहे हैं। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने से पूर्व नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद थे और लाडवा विधानसभा उनके इसी संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। लाडवा में सैनी की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

मंगलवार सुबह 10 बजे पर्चा भरने से पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच जा कर उनसे सीधा संवाद करते हुए उनके भीतर उत्साह का संचार भी करेंगे। महिलाओं और युवाओं में अद्वितीय लोकप्रियता रखने वाले सीएम के नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में कद्दावर भाजपा नेता व सांसद नवीन जिंदल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन में शामिल होंगे सीएम

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौद के लिए रवाना होंगे, जहां वे कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

19 अन्य भाजपा प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन

भाजपा के 19 और प्रत्याशी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में भाजपा के कई शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। इनमें सढोरा से बलवंत सिंह, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, थानेसर से सुभाष सुधा, गुहला से कुलवंत बाजीगर, इंद्री से रामकुमार कश्यप, पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज, खरखौदा से पवन खरखौदा, सोनीपत से निखिल मदान, रानिया से शीशपाल कंबोज उकलाना से अनूप धानक, हांसी से विनोद भयाना, हिसार से कमल गुप्ता, नलवा से रणधीर पनिहार, बाढड़ा से उमेद पटवास, दादरी से सुनील सांगवान, भिवानी से घनश्याम सराफ, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह, गुडगांव से मुकेश शर्मा, और पृथला से टेकचंद शर्मा शामिल हैं। इनमें अलग अलग कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, चुनाव प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब सहित अन्य शीर्ष भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

Haryana Election 2024 : भाजपा तीसरी बार बना रही है पूर्ण बहुमत की सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह

JJP-ASP Alliance Candidates 2nd list : जेजेपी-एएसपी गठबंधन उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Crime: विवाहित महिला हुई लापता, पति के घर लौटने पर नहीं मिली पत्नी, इलाके में मचा हड़कंप
Vinod Sharma Bhadaur Village Visit : रायपुर रानी चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे गांव बधौर
Haryana Assembly Elections: “यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है”, कांग्रेस के घोषणापत्र पर अनिल विज का तीखा हमला
Haryana Election 2024: ‘सरकार बनते ही हम पहले अपना घर तो भरेंगे’, कांग्रेस विधायक का ऐसा बयान जानकर चौंक जाएंगे आप
Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Haryana Faridabad: 1100 KM दूर से आ रहा था ट्रक, कंटेनर की चेकिंग करते हुए पाया कुछ ऐसा, पुलिस भी रह गई हैरान
Dushyant Chautala: ‘शराब पीकर गालियां दे रहा था’, कबड्डी प्लेयर के हमले पर बोले दिग्वजय चौटाला, पुलिस कर रही मामले की जांच
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox