होम / CCSHAU के वाइस चांसलर बीआर कंबोज पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

CCSHAU के वाइस चांसलर बीआर कंबोज पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  CCSHAU : चौधरी चरण सिंह कृषि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बीआर कंबोज हिसार के बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में वे भाजपा के मंच पर चढ़ गए थे, कारण से वो विवादों में फंस गए हैं। चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया और हिसार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने अपनी रिपोर्ट में कुलपति को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। आरओ के नोटिस का जवाब देते हुए कुलपति ने कहा कि वे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। हालांकि, आरओ कुलपति के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।

CCSHAU : कुलपति मंच की अग्रिम पंक्ति में बैठे थे

आरओ की रिपोर्ट के मुताबिक़ कुलपति बलदेव राज कंबोज बिश्नोई सभा द्वारा बिश्नोई मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 26 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, और अन्य भाजपा नेताओं ने भाग लिया। कुलपति मंच की अग्रिम पंक्ति में बैठे थे, और उनके फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

क्या था कुलपति का जवाब

प्रोफेसर बलदेव राज कंबोज ने आरओ द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वे एक धार्मिक व्यक्ति हैं और नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जन्माष्टमी के अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों द्वारा आमंत्रित किया गया था और उन्होंने किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है।

Indri Vidhan Sabha : इंद्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में किया नामांकन दाखिल

PM Narendra Modi’s Haryana Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे : मोहन लाल बड़ौली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT