होम / Biplab Kumar Deb roared at Congress : कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भू माफियाओं को टिकट दी

Biplab Kumar Deb roared at Congress : कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भू माफियाओं को टिकट दी

• LAST UPDATED : September 11, 2024
  • भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा सभा में कांग्रेस पर गरजे बिप्लब देब
  • अमेरिका में बैठकर राहुल गांधी देश और सिख समाज का अपमान कर रहे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Biplab Kumar Deb roared at Congress : पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भूमाफियाओं को टिकट दी है। कांग्रेस अराजक पार्टी है और ऐसी पार्टी से हरियाणा को बचाना है। यहां श्री देब ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव है और राहुल बाबा अमेरिका में बैठकर देश का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सिख समाज को अमेरिका में बदनाम किया है।

Biplab Kumar Deb roared at Congress : ज्ञानचंद गुप्ता ने स्पीकर के नाते बेहतरीन कार्य किया

बिप्लब देब ने कहा कि मैं राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं और देश में आरक्षण को भाजपा से खतरा बताकर अफवाह फैलाते हैं। बिप्लब देब ने कहा राहुल गांधी का दोहरा चेहरा है, इसलिए जनता को समझना होगा कि सत्ता के लिए कांग्रेस और उसके लीडर कुछ भी कह सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं। बिप्लब देब ने मंच से ज्ञानचंद गुप्ता की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता ने स्पीकर के नाते बेहतरीन कार्य किया है। पंचकूला की जनता ज्ञानचंद गुप्ता को फिर से जीताकर पंचकूला के विकास के लिए विधानसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विपक्ष की पार्टियों से हमें सावधान रहना है।

कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चरम पर

चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चरम पर है। भाजपा ने तो 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, लेकिन कांग्रेस दो बार में 41 पार भी नहीं हो पाई है। कांग्रेस नेताओं का चरित्र देखिए कि लिस्ट में नाम नहीं आया फिर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने उम्मीदवार का नामांकन करा रहे हैं। व्यक्तिवाद के चलते कांग्रेस पार्टी अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पा रही है। बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश और किसान तथा जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए बिप्लब देब ने कहा कि आप लोग एकजुट होकर भाजपा को चुनाव जिताने का काम करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि देश बचेगा तो आप लोगों का घर बचेगा। कांग्रेस तो हरियाणा को ही बेचकर खा जाएगी।

पंचकूला का विकास मेरा लक्ष्य : ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने भाजपा से एक बार फिर टिकट देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मैने 10 साल पंचकूला की जनता की सेवा की है। पंचकूला को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाया है। श्री गुप्ता ने कहा कि मेरा लक्ष्य ही पंचकूला का विकास है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चार-चार कांग्रेस है। कौन सी कांग्रेस का कौन उम्मीदवार मैदान में आएगा यह तय भी तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गुटों में बंटी कांग्रेस एक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस, दूसरी सूरजेवाला, तीसरी सैलजा और चौथी कांग्रेस कैप्टन अजय यादव की है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव किए 10 साल हरियाणा का समान रूप से विकास कराया है।

बिप्लब देब ने ज्ञानचंद गुप्ता का कराया नामांकन

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने नामांकन पदयात्रा के बाद भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता का नामांकन कराया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, बंतो कटारिया, वीरेंद्र गर्ग, नवीन गर्ग, ज्ञानचंद गुप्ता की धर्मपत्नी बिमला देवी भी उपस्थित रहीं। नामांकन से पहले ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में कार्यकर्ता सेक्टर-10-11 के तवां चौक पर एकत्रित हुए। यहां से बिप्लब कुमार देब और ज्ञानचंद गुप्ता ने जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया और भाजपा के लिए वोट डालने की अपील की।

Shakti Rani Nomination : BJP प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने अपना नामांकन दाख़िल किया

Selja’s Big Statement : हां मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं इसमें क्या गलत बात है ? दलित सीएम क्यों नहीं बन सकता ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vinod Sharma Bhadaur Village Visit : रायपुर रानी चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे गांव बधौर
Haryana Assembly Elections: “यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है”, कांग्रेस के घोषणापत्र पर अनिल विज का तीखा हमला
Haryana Election 2024: ‘सरकार बनते ही हम पहले अपना घर तो भरेंगे’, कांग्रेस विधायक का ऐसा बयान जानकर चौंक जाएंगे आप
Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Haryana Faridabad: 1100 KM दूर से आ रहा था ट्रक, कंटेनर की चेकिंग करते हुए पाया कुछ ऐसा, पुलिस भी रह गई हैरान
Dushyant Chautala: ‘शराब पीकर गालियां दे रहा था’, कबड्डी प्लेयर के हमले पर बोले दिग्वजय चौटाला, पुलिस कर रही मामले की जांच
BJP’s Manifesto Release : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, सभी महिलाओं को देंगे 2100 रुपए, ये वादे भी जानें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox