होम / Pitru Paksha 2024 : 17 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृपक्ष,  पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी न खरीदें ये चीज़ें 

Pitru Paksha 2024 : 17 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृपक्ष,  पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी न खरीदें ये चीज़ें 

• LAST UPDATED : September 11, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Pitru Paksha 2024  : इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे है, जो 2 अक्टूबर तक रहने वाला है। अगर आपके पितृ भी आपसे नाराज है, तो आप पितृपक्ष के दौरान उन्हें काफी आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।  पितरों का प्रसन्न होना काफी जरूरी होता है, पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता जैसे- नया घर, नई गाड़ी, जमीन, वस्त्र इत्यादि की खरीदारी जैसे कार्यों पर रोक लग जाती है। आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपको पितृपक्ष के दौरान किन चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

Pitru Paksha 2024 : भूलकर भी ना करें इन 3 चीजों की खरीदारी

  • कहा जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, ऐसे में हमें पितृपक्ष में झाड़ू कभी भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है, इसलिए हमें पितृपक्ष में भूलकर भी झाड़ू घर नहीं लानी चाहिए।
  • पितृपक्ष में नमक की खरीदारी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता, अर्थात हमें नमक खरीदने से बचना चाहिए, कहा जाता है कि इसके तीक्षण स्वाद की वजह से हमें श्राद्ध पक्ष में इसे नहीं चखना चाहिए।
  • शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, शनि की दृष्टि तीक्षण होती है. ऐसे में हमें पितृपक्ष के दौरान सरसों के तेल को भी खरीद कर अपने घर नहीं लाना चाहिए।
  • शास्त्रों में दी गई जानकारी के अनुसार, अगर पितृपक्ष में हम इन तीनों चीजों में से किसी को भी चीज को अपने घर में लाते हैं, तो त्रिदोष लग जाता है। इसके विपरीत, अगर आप इन चीजों का दान करना चाहे, तो कर सकते हैं। त्रिदोष जीवन में कई प्रकार की परेशानियों को बढ़ा देता है।

तामसिक भोजन और मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए

माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन और मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज होते हैंं और इसका घर वालों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा कुछ खाने की चीजें भी हैं, जिन्हें पितृ पक्ष के दौरान हाथ भी नहीं लगना चाहिए। इसमें चना, काला नमक, खीरा, सरसों का साग, कद्दू इत्यादि शामिल हैं।

पितृ पक्ष के दौरान नहीं करने चाहिए ऐसे काम

नये घर का निर्माण कार्य शुरू करना : पितृ पक्ष के दौरान कभी भी नए घर का निर्माण शुरू नहीं करवाना चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज हो सकते हैं।

मांगलिक कार्य : पितृ पक्ष के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे मुंडन,सगाई, गृह प्रवेश, जनेऊ इत्यादि कार्य नहीं करने चाहिए।

नया सामान खरीदना : साथ ही नए वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीदने से भी बचना चाहिए।

Assembly Dissolved : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल से की विधानसभा भंग करने की सिफारिश 

Haryana Assembly Elections : हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे नाके होंगे सीसीटीवी कैमरों से लैस

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vinod Sharma Bhadaur Village Visit : रायपुर रानी चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे गांव बधौर
Haryana Assembly Elections: “यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है”, कांग्रेस के घोषणापत्र पर अनिल विज का तीखा हमला
Haryana Election 2024: ‘सरकार बनते ही हम पहले अपना घर तो भरेंगे’, कांग्रेस विधायक का ऐसा बयान जानकर चौंक जाएंगे आप
Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Haryana Faridabad: 1100 KM दूर से आ रहा था ट्रक, कंटेनर की चेकिंग करते हुए पाया कुछ ऐसा, पुलिस भी रह गई हैरान
Dushyant Chautala: ‘शराब पीकर गालियां दे रहा था’, कबड्डी प्लेयर के हमले पर बोले दिग्वजय चौटाला, पुलिस कर रही मामले की जांच
BJP’s Manifesto Release : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, सभी महिलाओं को देंगे 2100 रुपए, ये वादे भी जानें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox