होम / CIA Action: 1 करोड़ की चरस… 3 नाबालिग लड़कियां, CIA की बड़ी कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार

CIA Action: 1 करोड़ की चरस… 3 नाबालिग लड़कियां, CIA की बड़ी कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : September 13, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CIA Action: हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहां 33 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की गई है। यह चरस नाबालिग लड़कियों के माध्यम से तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन नाबालिग लड़कियां हैं।

क्या है पूरा मामला

सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए चरस की एक बड़ी खेप आ रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने चार आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक राज नामक युवक है, जबकि अन्य तीन नाबालिग लड़कियां हैं। सभी आरोपी बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं।

Arvind Kejriwal Bail LIVE : शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

इनके पास से बरामद की गई चरस की बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस चरस की तस्करी के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह लोग पहले भी चरस की तस्करी करते रहे हैं, लेकिन इस बार वे बड़े पैमाने पर चरस तस्करी कर रहे थे, जिसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

इंस्पेक्टर ने मामले में बताया

सीआईए इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि नाबालिग लड़कियों को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के पास पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है कि इन नाबालिगों का इस्तेमाल किसने किया और चरस को किस तरह से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी के इस गोरखधंधे को उजागर करने और इससे जुड़े सभी लोगों को पकड़ने के प्रयास में महत्वपूर्ण कदम है।

टमाटर खाने वाले सावधान!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox