होम / Big Accident in Karnal : गाड़ी पर पेड़ गिरने से देवरानी-जेठानी की मौत

Big Accident in Karnal : गाड़ी पर पेड़ गिरने से देवरानी-जेठानी की मौत

• LAST UPDATED : September 13, 2024
  • हादसा होते ही दोनों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Big Accident in Karnal : प्रदेश के जिला करनाल में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कार सवार 2 वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। जी हां, हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी में पॉलिटेक्निक के पास अचानक एक पेड़ कार पर गिर गया। इस कारण अंदर बैठी दो महिलाएं चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाए।

Big Accident in Karnal : कार में सवार थे 4 लोग

जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार सवार 4 लोग गांव सावंत से संडीर में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान कार में पीछे की सीट पर दो महिलाएं बैठी थी और आगे एक व्यक्ति और एक छोटा बच्चा बैठा था। रास्ते में फल लेने के लिए वे पेड़ के पास ही रूके थे और बच्चा और व्यक्ति जैसे ही फल लेने के लिए उतरे उसी दौरान अचानक से कार पर पेड़ गिर पड़ा और अंदर बैठी दोनों महिलाओं की जान चली गई। दोनों की उम्र लगभग 55 से 60 के आसपास थी।

यह हुई महिलाओं की पहचान

दोनों महिलाएं आपस में देवरानी जेठानी थी। जिसमें एक की पहचान विमला देवी और दूसरी की सुनहरी देवी के रूप में हुई। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को पेड़ के नीचे से निकाला गया और महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

Suicide: केबल संचालक ने आत्महत्या कर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox