होम / Modi 8th Most Admired Man पीएम मोदी दुनिया के 8वें सबसे प्रशंसनीय शख्स, शाहरुख खान और बिग बी को पछाड़ा

Modi 8th Most Admired Man पीएम मोदी दुनिया के 8वें सबसे प्रशंसनीय शख्स, शाहरुख खान और बिग बी को पछाड़ा

• LAST UPDATED : December 16, 2021

Modi 8th Most Admired Man

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Modi 8th Most Admired Man  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया में अपनी लोकप्रियता का डंका बजाया है। डेटा एनालिटिक्स कंपनी योउगव ने एक सर्वे के बाद दुनिया के 20 सबसे प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची जारी की है जिसमें पीएम मोदी का स्थान आठवां है।

Also Read: Share Market Opening Bell सेंसेक्स 400 अंक ऊपर निफ्टी भी मामूल बढ़त के साथ 40 अंक पार

भारत में पीएम मोदी इस सूची में सबसे प्रशंसनीय इंडियन हैं। लिस्ट बनाने के लिए 38 देशों के 42,000 लोगों से फीडबैक ली गई है। दुनिया में मोदी के बाद बाद व्लादिमीर पुतिन, जैक माई, वारेन बफेट, सचिन तेंदुलकर, डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, पोप फ्रांसिस, इमरान खान, विराट कोहली, एंडी लाउ और अमेरिका के राष्टÑपति जो बाइडेन शामिल हैं।

लिस्ट में भारत की ये शख्सियतें भी  शामिल, सबसे प्रशंसनीय महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा, एश्वर्या राय (Modi 8th Most Admired Man)

पीएम मोदी के अलावा सबसे प्रशंसनीय भारतीयों की सूची में सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। वहीं इस साल की सबसे प्रशंसनीय महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा, एश्वर्या राय और सुधा मूर्ति शामिल हैं। कंपनी ने इस सर्वे को लेकर कहा, इस साल वसंत के दौरान योउगव ने 38 देशों और क्षेत्रों के पैनलिस्टों से नामांकन एकत्र कर उनसे सरल सवाल पूछे।

Modi 8th Most Admired Man

जैसे आज दुनिया में जीवित लोगों के बारे में सोचकर, आप किस पुरुष या महिला की सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं? इन नामांकनों से तब 20 पुरुष और 20 महिलाओं की लिस्ट तैयार की गई, जिन्हें सबसे अधिक नामांकन मिले और कम से कम चार देशों से नामांकन मिले।

तेंदुलकर को 12वां, शाहरुख को 14वां और अमिताभ बच्चन को 15वां स्थान (Modi 8th Most Admired Man)

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इसमें सचिन तेंदुलकर को 12वां, शाहरुख खान को 14वां, अमिताभ बच्चन को 15वां और विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है।

Modi 8th Most Admired Man

लिस्ट में भारत और अमेरिका से 5-5 लोगों को जगह दी गई। चीन से चार, अर्जेंटीना से दो, रूस-पुर्तगाल-पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति को जगह दी गई। खास बात यह है कि लिस्ट में जो बाइडेन को इमरान खान और डोनाल्ड ट्रम्प से भी नीचे जगह मिली है।

विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय पुरुषों में बराक ओबामा पहले नंबर पर (Modi 8th Most Admired Man)

योउगव ने एक सर्वे के अनुसार विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय पुरुषों की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले नंबर पर हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं।

Modi 8th Most Admired Man

चीनी राष्ट्रपति राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे, अभिनेता जैकी चान पांचवें और एलन मास्क छठे स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर लियोनेल मेस्सी को रखा गया है तो पीएम नरेंद्र मोदी आठवें स्थान पर हैं।

 

Also Read : Omicron India Update देश में ओमिक्रॉन के केस 73 हुए

Connect Us –  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox