होम / Petrol Diesel Price Daily Update पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price Daily Update पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

• LAST UPDATED : December 16, 2021

Petrol Diesel Price Daily Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली 

3 नवंबर से पहले देश में पेट्रोल व डीजल के बढ़ते रेटों ने लोगों को काफी परेशान करके रखा था। जनता को इस परेशनियों को देखते हुए ऐन दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बढ़ते पेट्रोल डीजल के तेल से राहत देते हुए इस पर लगाने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद लगातार दाम स्थिर बने हुए हैं और लोगों को राहत मिलने का सिलसिला जारी है। भारतीय तेल कंपनियां गुरुवार के पेट्रोल व डीजल के भाव जारी कर दिये हैं। कंपनियों द्वारा जारी किये गए आज के रेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

Also Read : Modi 8th Most Admired Man पीएम मोदी दुनिया के 8वें सबसे प्रशंसनीय शख्स, शाहरुख खान और बिग बी को पछाड़ा

प्रमुख महानगर में सबसे सस्ता और सबसे महंगा इस शहर में मिल रहा है तेल

iocl.com के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में भी गुरुवार को पेट्रोल व डीजल के रेट्स जारी कर दिये हैं। आज मुंबई में पेट्रोल के दाम 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल मिल रहा है और चेन्नई में 101.40 व  91.43 रुपये प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल डीजल लोगों को पंपों में मिल रहा है। इन चार महानगरों में सबसे सस्ता पेट्रोल व डीजल भारत की राजधानी दिल्ली में तो वहीं सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।

देश के इस शहर में सबसे मंहगा व सस्ता है वाहन ईंधन Petrol Diesel Price Daily Update

देश में सबसे महंगा वाहन ईंधन का राजस्थान में मिल रहा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में लोगों को पेट्रोल डीजल है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर है व डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर में जनता को पंपों पर लोगों को मिल रहा है

अन्य शहरों में इस भाव में है तेल

Petrol Diesel Price Daily Update

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

 

6 बजे सुबह पता चला वाहन ईंधन का रेट Petrol Diesel Price Daily Update

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर देश में हर दिन  पेट्रोल और डीजल की रेट अपडेट की जाती हैं। वाहन ईंधन के रेट अपडेट हो जाने के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियां सुबह 6 बजे देशभर के पंपों में लागू कर देते हैं।

पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रुपए की हुई थी कटौती Petrol Diesel Price Daily Update

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी जिसके बाद से बढ़े हुए दामों से लोगों को राहत मिली थी और यह राहत का सिलसिला आज तक भी जारी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की कटौती की थी। उसके बाद से देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की है।

Also Read : Omicron India Update देश में ओमिक्रॉन के केस 73 हुए

Connect Us –  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox