होम / Congress MP Jai Prakash : महिलाओं पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे जेपी, महिला आयोग ने लिया विवादित बयान पर संज्ञान

Congress MP Jai Prakash : महिलाओं पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे जेपी, महिला आयोग ने लिया विवादित बयान पर संज्ञान

• LAST UPDATED : September 14, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress MP Jai Prakash : कांग्रेस सांसद जय प्रकाश अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अभी ताज़ा मामला उनके बेटे विकास सहारण के नामांकन के दिन का है। जब रैली के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं पर विवादित बयान दिया, जिससे खुद विवादों में घिर गए। बता दें कि जेपी का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Congress MP Jai Prakash : महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु ने कार्रवाई करने की बात कही

जिसमें सांसद जय प्रकाश ने कहा कि जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं। फेर दाढ़ी क्यों रखूं। वहीं महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के विवादित बयान पर संज्ञान लिया और महिला आयोग जयप्रकाश को जल्द ही नोटिस जारी करेगा। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु ने कार्रवाई करने की बात कही है। रेणु ने कहा चुनाव के चलते जो इस तरह की भाषा का प्रयोग करते है, उनके घर में भी इसी तरह का माहौल होगा। बेटियों के अपमान करने वाले सांसद के बेटे को कोई भी कैथल जिले की बेटी वोट न दें।

विवादिन बयान को नेता श्वेता ढुल और अनीता ढुल से जोड़कर देखा जा रहा

उल्लेखनीय है कि हिसार सांसद जयप्रकाश इससे पहले पूर्व महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं और बंसीलाल की विरासत को लेकर भी जेपी ने कहा था कि देश पुरुष से चलता है, किरण चौधरी वारिस नहीं हो सकती। वहीं विवादिन बयान को कांग्रेस की कलायत से नेता श्वेता ढुल और अनीता ढुल से जोड़कर देखा जा रहा है।

पिता के बयान से बढ़ सकती हैं बेटे की मुश्किलें

क्योंकि ढुल खाप की ओर से इस विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को पंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें मौजूद सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार सामने रखे गए, परंतु कोई निर्णय निकल कर सामने नहीं आया। जिसको देखते हुए रविवार को फिर से ढुल खाप ने पंचायत बुलाई है। ढुल खाप की ओर से रविवार को आयोजित की जाने वाली पंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं।

क्योंकि कलायत विधानसभा में ढुल खाप के 6 बड़े गांव लगते है। अगर ढुल खाप की ओर से विवादित बयान को लेकर विरोध किया गया, तो सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण की मुश्किलें बढ़ सकती है।

MP Kartikeya Sharma : भाजपा सरकार में पूरे हरियाणा में एक समान हुए विकास कार्य

Narendra Modi Haryana Kurukshetra Rally Live Update : आज गीता की धरती पर आकर घणी खुशी हो रही : प्रधानमंत्री मोदी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox