होम / Haryana Assembly Elections: ‘सैलजा हमारी सम्मानित नेता…’ कुमारी सैलजा पर हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Haryana Assembly Elections: ‘सैलजा हमारी सम्मानित नेता…’ कुमारी सैलजा पर हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

• LAST UPDATED : September 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Assembly Elections: सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पर हाल ही में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसी भी कांग्रेसी द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में ऐसे व्यक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया

हुड्डा ने यह भी बताया कि कुमारी सैलजा एक सम्मानित नेता हैं और कांग्रेस पार्टी के किसी भी सदस्य द्वारा उन पर अभद्र टिप्पणी करना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का यह प्रयास है कि जाति और धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित किया जाए, जो कि कांग्रेस की नीति के खिलाफ है। कांग्रेस का नारा है कि जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस में शामिल हुए विक्रम कादियान

इस बीच, नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य घटनाक्रम सामने आया है जहां पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी और उनके पुत्र विक्रम कादियान, जो पहले भाजपा के झज्जर जिलाध्यक्ष थे, कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विक्रम कादियान को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया और संजय कबलाना को उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा, भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इन नए शामिल हुए नेताओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए रघुबीर सिंह कादियान ने कहा कि उनकी पार्टी में आने से कांग्रेस की ताकत और भी बढ़ेगी।

Haryana-Sonipat: हरियाणा में इस गैंगस्टर के भाई की हुई दर्दनाक हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना और हुए फरार

Haryana Assembly Elections: भाजपा कर रही जोरो शोरों से जीत की तैयारी, आज हरियाणा में अमित शाह की दो रैलियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox