होम / CM Saini: “जिनके खुद के खाते खराब, वो ले रहे हमारा हिसाब”, CM सैनी ने शायराना अंदाज में किस पर साधा निशाना

CM Saini: “जिनके खुद के खाते खराब, वो ले रहे हमारा हिसाब”, CM सैनी ने शायराना अंदाज में किस पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : September 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा, और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस समय सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता चुनावी तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना

जनसभा में मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शायरी के अंदाज में निशाना साधा। सैनी ने कहा, “जिनके खुद के खाते खराब हैं, वो हमारा हिसाब पूछ रहे हैं। अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म 8 अक्टूबर को देखेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि हुड्डा की स्थिति इतनी खराब है कि उनकी घोषणाओं से ही उनका पेट खराब हो जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने घोषणाओं को सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी लागू किया है, और हुड्डा के 10 साल के शासन की तुलना उनके 56 दिनों के शासन से की जाए तो यह भी भारी पड़ता है।

Amit Shah Rally In Haryana: ‘आज का दिन बहुत शुभ है क्योंकि’…, हरियाणा में रैली के दौरान शाह ने दिया PM Modi के कामों का लेखाजोखा

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने करनाल जिले के इंद्री में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार कश्यप को बड़े मार्जिन से जीताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामकुमार कश्यप ने इंद्री हलके और पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए विधानसभा में प्रभावी आवाज उठाई है। भाजपा ने हरियाणा के समग्र विकास के लिए काम किया है और अब तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार की आवश्यकता है ताकि विकास की गति बनी रहे।

कितने नामांकन लिए गए वापस

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। कई नेताओं ने टिकट न मिलने के कारण अपना नाम वापस ले लिया। 1,559 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,221 नामांकन पत्र मान्य पाए गए। 190 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे अब 1,031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

Haryana News: ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी अस्पताल में थे भर्ती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox