होम / CM Nayab Saini : नायब सरकार के 56 दिन कांग्रेस सरकार के 10 सालों पर भारी

CM Nayab Saini : नायब सरकार के 56 दिन कांग्रेस सरकार के 10 सालों पर भारी

• LAST UPDATED : September 17, 2024
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसराना जन आशीर्वाद रैली में भरी भाजपा की जीत की हुंकार
  • बोले : 8 अक्टूबर को सीएम आवास पर प्रत्याशी कृष्ण पंवार के साथ हलके की जनता का खुद करुंगा स्वागत
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसराना प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार के पक्ष में वोट करने की कि अपील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा प्रदेश में जब कांग्रेसी पिता-पुत्र ने मुझसे 56 दिनों का हिसाब मांगा तो मैंने एक-एक दिन और एक-एक घंटे का हिसाब प्रदेश की जनता को दे दिया। परंतु जब मैंने पिता-पुत्र से कांग्रेस के 10 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा तो दो महीने तक भी उनका इस सवाल पर कोई जवाब नहीं आया। यहां पर हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार के 56 दिनों में किए गए कार्य कांग्रेस सरकार के 10 सालों के कार्यों पर भारी पड़ रहे हैं।

CM Nayab Saini : हिसाब दे दिया तो कांग्रेसी पिता-पुत्र की हालत खराब हो जाएगी

यह बात हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसराना हलकेे के क्षेत्र मतलौडा स्थित अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कही। नायब सैनी ने जनसभा के बीच बुलंद आवाज में कहा कि यदि उन्होंने भाजपा सरकार के 10 वर्षों का हिसाब दे दिया तो कांग्रेसी पिता-पुत्र की हालत खराब हो जाएगी।

उन्होंने हलके की जनता को आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार के पक्ष में वोट देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जब 8 अक्तूबर को चुनाव का परिणाम आएगा तब वह इसराने की जनता का कृष्ण लाल पंवार के साथ चंडीगढ़ सीएम हाउस में वह खुद स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की और भगवान विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी।

उनका 56 दिनों का कार्यकाल तो केवल एक ट्रेलर था

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका 56 दिनों का कार्यकाल तो केवल एक ट्रेलर था, लेकिन पिक्चर तो 8 अक्तूबर के बाद शुरू होगी। हमने 56 दिनों के अंदर 126 फैसले गरीब के हित में, किसान, युवाओंं, गरीबों और महिलाओं के हित में लिए हैं। हमारा एजेंडा था कि इन फैसलों से प्रदेश की जनता को लाभ मिले क्योंकि भाजपा सरकार जो बोलती है वह पत्थर की लकीर होती है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस की बौखलाहट बढ़़ती जा रही है। देश व प्रदेश की जनता की बीच कांग्रेस का चेहरा साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता का लूटने का काम किया  है। कांग्रेस सरकार धोखेबाजों की सरकार है। यह पार्टी सिर्फ झूठ बोलकर व अफवाह फैला कर वोट लेने का काम करती है। जनता को कांग्रेस सरकार की झूठी बातों से बचना चाहिए। कांग्रेस सरकार देश को कामजोर कर तोड़ना चाहती है।

पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास हुआ

रैली में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इसराना विधानसभा में 62 गांव आते हैं, हर गांव से उनको पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर और तेज गति से विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इस बार उनको विश्वास है कि वह भारी बहुमत से विजयी होंगे। कांग्रेस ने युवाओं का समय बर्बाद किया, लेकिन बीजेपी ने उन्हें भविष्य का निर्माणकर्ता बनाया। भाजपा सरकार ने खर्ची-पर्ची को बंद कर युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया है। भाजपा के शासनकाल में पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास हुआ है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भीम चोपड़ा, हरियाणा कबड्डी चेयरमैन कुलदीप दलाल, देवेंद्र दत्ता, जसमेर, नवीन, रोशन मैहला, पानीपत जिला महामंत्री कृष्ण छोकर, कृष्ण, अशोक कटारिया, सोशल मीडिया प्रमुख इसराना गुलाब शाहपुर, पानीपत उपाध्यक्ष राजेंद्र, पानीपत उपाध्यक्ष सुनील, जिला सचिव अनिल पंवार, जिला महामंत्री रोशन लाल, इसराना हलका अध्यक्ष जसबीर, मंडल अध्यक्ष मतलौड़ा सोमबीर मलिक, कृष्ण, ऐसी मोर्चा बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुरेश, इसराना ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मतलौडा  नरेश, इसराना ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष  सुरेश पांचाल, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मंडल इसराना अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, पूर्व विधायक हल्का बरोदा रामफल चिढ़ाना, हरियाणा ऐसी मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र चिढ़ाना, रणबीर बिजावा, मास्टर राजेश पवार, सुरेंद्र अहलावत, कृष्ण, विक्की, नीरज, राममेहर मलिक, राजेंद्र बहादूर, सुनील, सुमित जांगान व राजेश  सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शपथ बाद में लूंगा लेकिन पहले 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपूंगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने 56 दिनों के कार्यकाल में मैंने जब एजेंडा बनाया था, तब हमने घोषणा की थी कि 50 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। हमने 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र  दे दिया था, बाकी 25 हजार युवाओं के रिजल्ट तैयार थे। जब हम भर्ती निकालने लगे तब कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कहने पर काम करती है कोर्ट में चली गई। चीफ इलेक्शन के पास चली गई और उसके ऊपर रोक लगा दी। मैंने कहा हुड्डा साहब कब तक रोक लगवाएंगे। 8 अक्तूबर को शपथ बाद में लूंगा पहले उन 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दूंगा।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में किए झूठे वायदे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर सरकार आने से पहले अनेक वायदे किए थे। हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी वायदा किया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी युवाओं को रोजगार देना तो दूर की बात उनका अभी तक कोई रोजगार का  विज्ञापन भी प्रकाशित नहीं किया गया। जबकि हिमाचल प्रदेश की सरकार कहती है कि उनके पास कर्मचारियों को मेहनताना देने के लिए पैसे भी नहीं है। वहां की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। ऐसा ही कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस ने वायदा किया था कि महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देने का काम करेंगे, लेकिन दो  साल हो गए अभी तक किसी महिला के खाते में एक पैसा तक नहीं आया।

बुजुर्गों को 3 हजार रुपये दी जा रही पेंशन, करीब 20 लाख लोगों का मुफ्त में करवाया इलाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार ने बुजुर्गों को 3 हजार रुपये पेंशन देने का काम किया। हमनें इसको महंगाई के साथ जोड़ा है, जैसे-जैसे महंगाई बढ़ेगी हमारे बुजुर्गों का भत्ता भी बढ़ता चला जाएगा। हमारी सरकार ने इन 10 वर्षों में करीब 20 लाख लोगों को मुफ्त में इलाज करवाया है। करीब ढाई हजार करोड रुपये जो गरीब लोगों की जेब से जाना था वह हमारी सरकार ने देने का काम किया है।

50 लाख परिवारों को दिया जा रहा 500 रुपये में गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीज पर्व पर महिलाओं ने गैस सिलेंडर के पैसे कम करने का आग्रह किया। हमने तुरंत गैस सिलेंडर का मूल्य 500 रूपये का ऐलान किया था और एक अगस्त से यह जारी भी कर दिया  है। हरियाणा के  50 लाख परिवार को गैस का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध हो रहा है।

Narnaul Assembly Constituency : ओमप्रकाश यादव बोले- तीसरी बार भी मेरा चुनाव विकास के मुद्दे पर

Haryana Election: अचानक हो गया बड़ा ‘खेल’, क्या चुनाव से पहले ही टूट जाएगा इनेलो-बसपा-हलोपा का गठबंधन

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox