होम / Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

• LAST UPDATED : September 18, 2024
  • पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime : सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 27 लाख रुपये ठगने पर तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव बडोद निवासी सोमनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी सुरेंद्र के पास गांव पुंडरी निवासी तांत्रिक सुभाष आता था। वर्ष 2022 में सुभाष पड़ोसी सुरेंद्र के पास आया हुआ था। उसने बताया कि विदेश में उसके जानकार बैठे हैं। जो विदेश भेजते हैं।

Jind Crime : लगभग एक साल के बाद उसका बेटा दुबई से घर लौट आया

वह उसके बेटे अजय को गांव वजीदपुर निवासी प्रविंद्र के पास ले जाया गया। जहां पर उसने कुछ लोगों से मिलवाया। अमेरिका भेजने की एवज में आरोपियों ने 32 लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर उसने अपनी जमीन बेच दी। 29 मई 2022 को उसके बेटे का दुबई भेज दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे 27 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। लगभग एक साल के बाद उसका बेटा दुबई से घर लौट आया।

जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने कुछ समय बाद राशि देने की बात कही। बावजूद इसके आरोपियों ने राशि को नही लौटाया। जब उसने दबाव डाला तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सोमनाथ की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक सुभाष, गांव वजीदपुर निवासी सुमित, सिमरण, प्रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Panipat News : धोखाधड़ी से चोरी किया 21 टन स्क्रैप खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार

Haryana Election : अब तक कुल 26.82 करोड़ की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद राशि व कीमती वस्तुएं की गई जब्त 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox