होम / Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

• LAST UPDATED : September 20, 2024
  • नशे के कारण प्रदेश में हजारों युवाओं को जान गंवानी पड़ रही

  • 19 नगर पार्षदों ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में जताई आस्था

  • इस समय प्रदेश अपराध और नशे में प्रथम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेंद्र सिंह हुड्डा जींद से प्रत्याशी महावीर गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारक एंव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिहं हुडडा ने कहा कि आज प्रदेश का युवा नशे का शिकार होता जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि आज पड़ोसी राज्य पंजाब से अधिक युवा हरियाणा में नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही हरियाणा से अपराध और नशे को जड़ से समाप्त कर देंगे।

Bhupinder Singh Hooda : कांग्रेस राज में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में देश में पहले स्थान पर था और अब…

पूर्व मुख्यमंत्री गत रात्रि जींद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी महावीर गुप्ता के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में देश में पहले स्थान पर था और अब नशे और अपराध में प्रथम स्थान पर पंहुच गया है। युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

आज युवा वर्ग के पास रोजगार नहीं

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश में युवाओं को स्थाई रोजगार नहीं मुहैया किए जा रहे। रोजगार निगम बना रखा है जिसमें नियमों के अनुसार न तो आरक्षण दिया जा रहा है और न ही मेरिट के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। वर्तमान में दो लाख पद रिक्त हैं, उनकी सरकार बनते ही सरकारी भर्ती की जाएगी। और जींद में एक औद्योगिक इकाई भी स्थापित की जाएगी, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके।

आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर

जनसभा के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरे हरियाणा का भ्रमण कर चुके हैं। 36 बिरादरी मन बना चुकी है। कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। लोगों ने फैसला कर लिया है अबकी बार कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत के साथ बनने जा रही है। मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। वोट काटने वालों को कोई वोट नहीं दे रहा। उदाहरणतः लोकसभा चुनाव में भी नहीं दिए थे। उन्होंने पार्टी के बागी नेताओं के बारे कहा कि बहुत लोग बैठ चुके हैं।

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox