होम / Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

• LAST UPDATED : September 21, 2024
  • भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार
  • भाजपा की तरह विकास की जुमलेबाजी नहीं, मैं पानीपत के विकास को साकार करके दिखाऊंगा
  • हर अधिकारी होगा जवाबदेह, जनता की समस्याओं का होगा समाधान
  • अक्टूबर 5 को चुनें ईमानदारी और विकास, भ्रष्टाचार का होगा अंत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Varinder Shah Panipat Urban Assembly : कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में पंद्रह से अधिक कॉलोनियों और बस्तियों में जनसंपर्क अभियान और जनसभाओं का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पानीपत में भ्रष्टाचार की जड़ें उखाड़ने और प्रशासनिक तंत्र को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने का वादा किया।

शहरवासियों की प्रमुख चिंताओं को संबोधित करते हुए, वरिंदर शाह ने कहा कि पानीपत की प्रगति को अवरुद्ध करने वाली सबसे बड़ी बाधा यहां के नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार है, जिसके कारण नगर निगम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा, “यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का है। हम जनता के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत और जवाबदेह प्रशासनिक ढांचा खड़ा करेंगे।”

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : तीर की तरह काम करेगा नगर निगम

शाह (Bulle Shah)ने लोगों से बात करते हुए कहा कि निगम में जो भ्रष्टाचार आज नागरिकों के विकास में बाधा डाल रहा है, वह उनके नेतृत्व में समाप्त होगा। शाह ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया और बताया कि यह सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “मैं निगम की सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी नहीं ढोऊंगा। मेरा काम जनता की आवाज बनना है, न कि अफसरशाही में उलझना। मेरी भूमिका एक संरक्षक और एक मार्गदर्शक की होगी, जो भ्रष्टाचार पर प्रहार कर प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगा।” शाह ने कहा कि नगर निगम केवल सुधरेगा ही नहीं बल्कि तीर की तरह काम करेगा जिसका लक्ष्य होगा जनता का हित।

पोर्टल और प्रॉपर्टी आईडी का झंझट खत्म, जनता को मिलेगी राहत

वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) ने जनसभाओं में पानीपत की जनता की प्रमुख समस्याओं में से एक – पोर्टल और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा, “अब न कोई पोर्टल रहेगा और न प्रॉपर्टी आईडी का चक्कर। आम लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जनता को धक्के खाने से बचाया जाएगा और पारदर्शी तरीके से उनके काम किए जाएंगे।”

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार पोर्टल की खामियों को उजागर किया, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब जब चुनाव नजदीक देखे, तो सरकार ने खुद माना है कि पोर्टल में त्रुटियां हैं और इन समस्याओं को ठीक करने के लिए शिविर भी लगाए। लेकिन अब इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। शाह ने कहा कि परिवार पहचान-पत्र, प्रॉपर्टी आईडी जैसे पोर्टल आम जनता के लिए मुसीबत बन गए हैं। “यह चक्कर जल्द ही समाप्त होगा और हम एक सरल, पारदर्शी और लोगों के हित में काम करने वाला सिस्टम स्थापित करेंगे,” उन्होंने आश्वासन दिया।

दस सालों में बीजेपी ने विकास की एक ईंट भी नहीं जोड़ी

बीजेपी के दस सालों के राज पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा पिछले दस सालों में बीजेपी ने शहर के विकास को केवल रोका ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार युक्त कुनीतियों के जरिए शहर को पीछे धकेल दिया। शाह ने कहा,”बीजेपी सरकार के दस सालों का हासिल है – सड़कों पर गंदगी, जलभराव की समस्या, भयंकर ट्रैफिक जाम, और नगर-निगम का भ्रष्टाचार।” शाह ने आगे कहा कि बीजेपी ने इन दस सालों में क्षेत्र की जरूरतों के लिहाज़ से विकास की एक ईंट भी नहीं जोड़ी।

भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता की नीति

वरिंदर शाह ने जनता के साथ संवाद को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र तभी संभव है जब जनता की आवाज सुनी जाए और उनकी समस्याओं का समाधान हो। शाह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कड़े रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शाह ने कहा, “हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी।

सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जनता का पैसा जनता के विकास पर खर्च होगा, न कि अफसरों की जेबों में जाएगा। शाह ने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और प्रशासनिक स्तर पर जो अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह शहर और इसकी जनता किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता को स्वच्छ और पारदर्शी शासन का अधिकार है और हम इसे सुनिश्चित करेंगे।”

समर्थन और विश्वास की अपील

अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाओं के दौरान शाह ने लोगों से आग्रह किया कि वे भ्रष्टाचार मुक्त पानीपत की उनकी इस यात्रा में कांग्रेस का साथ दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर वार का नारा महज चुनावी जुमला नहीं, बल्कि उनका संकल्प है। शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढ़ेर, विकराल ट्रैफ़िक जाम और सड़कों पर जलभराव की समस्याओं को भी रेखांकित किया।

अक्टूबर 5 के चुनाव में बदलाव का मौका

जनसभाओं में शाह ने लोगों से अपील की कि वे 5 अक्तूबर को होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणाम केवल पानीपत की दिशा तय नहीं करेंगे, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार और ईमानदारी के बीच का चुनाव है। शाह ने जनता से आग्रह किया कि वे अपने वोट के माध्यम से भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार करें और एक नई, पारदर्शी व्यवस्था की शुरुआत करें। शाह ने कहा यह चुनाव पानीपत के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर बढ़ने का मौका है। आपके समर्थन से ही हम पानीपत को एक स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध शहर बना सकते हैं,”

भविष्य की दिशा

वरिंदर शाह ने अपनी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पानीपत को न केवल एक भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाएंगे, बल्कि इसे एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि पानीपत के विकास में आम जनता की भागीदारी होगी और हर नागरिक की आवाज सुनी जाएगी। शाह ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पानीपत एक ऐसा शहर बनेगा, जहां हर व्यक्ति को अपने अधिकारों का लाभ मिलेगा और कोई भी भ्रष्टाचार से प्रभावित नहीं होगा।

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

Bhupinder Hooda : बलबीर वाल्मीकि और सचिन कुंडू के लिए वोट मांगने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कई गांवों में की जनसभाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox