होम / Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

• LAST UPDATED : September 21, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश की एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा एक समर्पित विकल्प है। आईए, एक सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण के लिए भाजपा को अपना समर्थन दें। यह शब्द भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शिमला मोलाना गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने शनिवार को गांजबड़, बाबरपुर, कचरौली, महमदपुर, गढी सिकंदरपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया।

Mahipal Dhanda : बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां मिल रही

ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं से प्रत्याशी महिपाल ढांडा का स्वागत किया। महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। जिनका आज लाखों महिलाएं उनका लाभ उठा रही है। बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।

बुजुर्गों को तीन हजार रुपये महीना पेंशन मिल रही है। काफी लोगों का भाजपा सरकार ने मुफ्त में इलाज करवाया है। यह काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। इसके साथ भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई अनेकों जनकल्याणकारी नीतियों से  ग्रामीणों को अवगत करवाया।

भाजपा को विजयी बनाने की अपील

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आने वाली 5 अक्टूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। ग्रामीणों ने उनको वायदा किया और भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया। इस  मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, धर्मेंद्र वकील, दीपक, सोहन सरपंच, सुनील अरोडा, बलिंद्र राठी, बिजेंद्र, जोगिंदर, सोनू, विनोद वधवा, राजिंद्र बजाज, विनोद सहगल, वेदपाल, नीटा, नरवार सिंह, बलराज, यशपाल, राधे, अनिल बजाज,  ऋषि, मनीष,  सोनी, रविंद्र, सोनू,  पवन, जय सिंह, सुरेश, अंकित, प्रदीप, मोहित, सुखबीर, राजेश नैन, डा. जोगिंदर, जयनारायन व विनोद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox