होम / Chaduni New Party चढ़ूनी ने किया ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का ऐलान

Chaduni New Party चढ़ूनी ने किया ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का ऐलान

• LAST UPDATED : December 18, 2021

रिछपाल सिंह जोडामाजरा प्रधान नियुक्त
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Chaduni New Party भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है। जिससे अब असल में मिश्न 2022 की पंजाब से शुरुआत होगी। इसकी घोषणा चढूनी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान चढूनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है, बल्कि सेवा ही मकसद है। इस मौके पर रिछपाल सिंह जोडामाजरा को पार्टी प्रधान नियुक्त किया गया।

बिगड़ी राजनीति को करेंगे ठीक : प्रधान रिछपाल सिंह (Chaduni New Party)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त पार्टी प्रधान रिछपाल सिंह जोडामाजरा ने कहा कि कई वर्षों से वे किसान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक साल पूरा संघर्ष में भुगता है। किसान आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हुए हैं। एक को लूटा जा रहा था तो दूसरा मारा जा रहा था। इंसानियत को ठेस पहुंचाई जा रही थी। प्रधान ने कहा कि जैसे लोहे को लोहा काटता है, जहर को जहर मारता है, उसी प्रकार बिगड़ी हुई राजनीति राजनीति से ही ठीक की जा सकती है। इसलिए पार्टी बनाने का विचार मन में आया। कोई विकल्प न होने के कारण ही हमें पंजाब में अपनी पार्टी बनानी पड़ी। आंदोलन के बाद पहला चुनाव पंजाब में है। जब भी संघर्ष की बात आई तो पंजाब आगे रहा, इसलिए पंजाब से शुरुआत की गई।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
Haryana Assembly Election 2024: ‘परिवार में मतभेद हो जाते हैं लेकिन…’, कुमारी सैलजा की नाराजगी पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा
Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद
Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा
Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग
Haryana Election 2024: ‘भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ‘, किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले कारनामों से उठाया पर्दा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox