होम / PM Narendra Modi 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र

PM Narendra Modi 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र

• LAST UPDATED : September 22, 2024
  • प्रदेशभर के कार्यकर्ता नमो एप पर जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पक्की करने के लिए भाजपा पूरी तरह मैदान में : मुख्यमंत्री 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पक्की करने के लिए भाजपा पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। पार्टी “माइक्रो मैनेजमेंट पर फोकस” कर रही है। चुनावी बेला में कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे।

PM Narendra Modi : नरेंद्र मोदी के विचारों का सुनने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी नमो एप पर ज्यादा से ज्यादा जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का सुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से डबल इंजन की सरकार को मजबूती और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में बड़ी जीत के लिए उत्साह व समर्पण के साथ जुटे हुए हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगा।

आज भाजपा प्रदेश में आम जन की आवाज बन चुकी है, हर तरफ सरकार के विकास कार्यों की गूंज है। सरकार ने ईमानदारी से लाखों युवा बिना पर्ची व बिना खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। आगे भी भाजपा की सरकार इसी नीति पर चलकर प्रदेश के और खुशहाल बनाने का कार्य करेगी।

कांग्रेस की खुल रही पोल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार व पर्ची व खर्ची की पोल हर दिन खुल रही है। जिसे प्रदेश की जनता देख रही है। फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा, असंध से प्रत्याशी शमशेर गोगी के बाद गन्नौर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा भी बेईमानी से नौकरियां बांटने से बात कबूल कर रहे है। ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 

Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 
Brahma Kumaris’ ORC Gurugram : परमात्मा सबसे बड़ा समाजसेवी है जो हमें सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करना सिखाते : बीके विजय दीदी
Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख
Karnal News : मकान की छत गिरने से युवक की मिट्टी में दबने से मौत
Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह
Pundri’s SHO Suspended : दीपेंद्र हुड्डा के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या रही वजह 
Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox