होम / PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

• LAST UPDATED : September 23, 2024
  • 26 सितंबर को आडियो ब्रिज के माध्यम से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम
  • बैठक में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर रहे उपस्थित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। बैठक में नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे भाजपा पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

PM Narendra Modi : आडियो ब्रिज से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगें

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार करेगा। भाजपा का कार्यकर्ता भी पीएम मोदी को सुनने और बातचीत करने के लिए उत्सुक है। डॉक्टर पूनिया ने बताया कि 4000 से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर पार्टी ने पीएम मोदी को सुनने की व्यवस्था की है।

भाजपा की बड़ी जीत हो इसके लिए पार्टी “माइक्रो मैनेजमेंट पर फोकस“ कर रही है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को नमो एप के जरिए सुनने का आह्वान कर चुके हैं। आडियो ब्रिज से प्रधानमंत्री हरियाणा के लगभग साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगें और कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर सकेंगे।

कार्यकर्ताओं का आत्मबल और अधिक मजबूत होगा

डाक्टर पूनिया ने बताया कि पीएम मोदी समय-समय पर उत्साह वर्धन के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं। हरियाणा में चुनाव चरम पर है ऐसे में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद व मार्गदर्शन करना पार्टी की बड़ी जीत को तय करेगा।

प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहा है। इस चुनावी बेला में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने से निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं का आत्मबल और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठावान और समर्पित है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम लगातार चुनाव लड़ रहे हैं।

हरियाणा में मोदी सरकार और नायब सरकार द्वारा कराए गए विकास की गूंज

उन्होंने कहा प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में और हम तीसरी बार बड़े मार्जिन के साथ सरकार बना रहे हैं। सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जन-जन की आवाज बन चुकी है। हरियाणा में मोदी सरकार और नायब सरकार द्वारा कराए गए विकास की गूंज है। भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के लाखों युवाओं का नौकरियां दी है इसलिए युवा भी भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anil Vij’s Counter Attack On Congress : मेनिफेस्टो हमने कॉपी नहीं किया, बल्कि कांग्रेस ने हमारा मेनिफेस्टो चोरी किया 
Election Commission Of India ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
Amit Shah In Jagadhri : जहां एक अनार और सौ बीमार हों, वहां चुनाव नहीं जीते जाते, जानिए किस पर कसा अमित शाह ने ये तंज 
Cyber ​​Fraud Gang Busted : फर्जी वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड करवा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे
Congress Candidate Varinder Shah : पानीपत को बनाएंगे मॉडल विधानसभा, देश भर में होगी पानीपत मॉडल की बात
Kumari Selja’s Statement : हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, अब कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox