होम / Haryana Polls 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, हुड्डा की रैली के बाद अब इन्होंने छोड़ी पार्टी, भाजपा का थामा दामन

Haryana Polls 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, हुड्डा की रैली के बाद अब इन्होंने छोड़ी पार्टी, भाजपा का थामा दामन

• LAST UPDATED : September 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार शुरू हो चुका है। इसी दौरान कई लोग एक-पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच अंबाला शहर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान की रैली के बाद देर शाम कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। यहां कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हो गए।

आपको जानकारी दे दें कि वार्ड-1 के पार्षद जसबीर सिंह और वार्ड-19 के पार्षद राकेश सिंगला दोनों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों ही पार्षदों का भाजपा में आने पर असीम गोयल और जिलाध्यक्ष मनदीपराणा ने पार्टी का पटका पहनाकर भव्य सम्मान किया।

Haryana Polls 2024 : भाजपा को यहां और मजबूती मिलेगी : गोयल

भाजपा प्रत्याशी गोयल ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दोनों पार्षद आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। दोनों ही पार्षदों के आने से भाजपा को मजबूती मिली है।

ये बोले दोनों पार्षद

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद जसबीर ने कहा कि वह अब भारतीय जनता पार्टी के लिए दिन-रात एक कर काम करेंगे और तीसरी बार भी अम्बाला शहर में भाजपा की जीत के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं पार्षद राकेश सिंगला का कहना है कि कांग्रेस में वे असहज महसूस कर रहे थे।

Bajrang Puniya: ‘क्राइम और बेरोजगारी में हरियाणा देश में सबसे आगे’, चुनाव के बीच बजरंग पुनिया का बीजेपी पर वार

Haryana Election 2024: “BJP ने फैलाई बेरोजगारी की बीमारी…” बीजेपी पर क्यों क्यों कसा तंज, राहुल गांधी ने बताया कारण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox