होम / Hisar Barwala Jan Ashirwad Rally : रैली के जरिये नायब सैनी ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, बोले- इन्होंने अपने राज में जमकर किया भ्रष्टाचार

Hisar Barwala Jan Ashirwad Rally : रैली के जरिये नायब सैनी ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, बोले- इन्होंने अपने राज में जमकर किया भ्रष्टाचार

• LAST UPDATED : September 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Hisar Barwala Jan Ashirwad Rally : हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली में कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। सैनी ने मंच से कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा के शासनकाल में नौकरियों में बड़े पैमाने पर घपला हुआ। उन्होंने पुन: कहा कि नौकरियां बेची जाती थीं। कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे कर सत्ता हथियाई है।

सीएम ने गिनाई 10 वर्ष की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा के 10 वर्ष के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने हर वर्ग का ध्यान रखा है। हमने बिना पर्ची-बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां दी हैं और भाजपा सरकार हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आ रही है। चाहे राहुल गांधी आ जाएं या सोनिया गांधी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस पर दलितों के साथ अत्याचार किया

वहीं सैनी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए दलित नेताओं के साथ अत्याचार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर पर अत्याचार किए और अब सैलजा को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित वर्ग के नेताओं को कुचलने का काम किया है। यहां तक कि उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी कभी सम्मान नहीं दिया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox