होम / Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

• LAST UPDATED : September 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Government : दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों को तोहफा दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद अब अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 18066 रुपये हुई, जो पहले 17494 रुपये थी। अर्धकुशल श्रमिकों का अब न्यूनतम मेहनताना 19,929 रुपये हुआ, जो पहले 19,279 रुपये था। इसी तरह कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 21,917 हुआ जो पहले पहले 21,215 रुपये था।

Delhi Government : भाजपा ने इसकी पुरजोर विरोध किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा, ष्अगर आप देशभर में न्यूनतम मजदूरी देखने जाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी गई है। गरीब लोगों के शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को पहुंचाया है।

भाजपा ने हमेशा गरीब विरोधी काम किया है और इसे हम दो तरीके से देख सकते हैं। पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की बात की तो भाजपा ने अपने उपराज्यपाल के माध्यम से हमें रोका। तब न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट से आदेश लेकर आई। भाजपा ने इसकी पुरजोर विरोध किया।

भाजपा अपने राज्यों में तो कम मजदूरी देती ही है…..

हमेशा की तरह अरविंद केजरीवाल की सरकार लड़-झगड़कर दिल्ली के आम लोगों के हक में फैसला लेकर आई। अगर आप भाजपा शासित राज्यों को देखें तो वहां पर दिल्ली के मुकाबले शायद उसकी आधी न्यूनतम मजदूरी होगी। भाजपा अपने राज्यों में तो कम मजदूरी देती ही है और दिल्ली में भी उसे रोकने का पूरा प्रयास करती है। न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि कर रहे हैं।

Hooda taunts CM Saini : हार के डर से नारायणगढ़ और करनाल छोड़कर लाडवा आए मुख्यमंत्री, यहां भी हार तय

PM Narendra Modi : गोहाना रैली से “जाट लैंड” को “साध” गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा की चुनावी पिच हुई मजबूत

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox