होम / CM Nayab Saini : हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा

CM Nayab Saini : हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा

• LAST UPDATED : September 25, 2024
  • हरियाणा ने मन बना लिया, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे
  • डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को क्षेत्रवाद, भाई- भतीजावाद और भ्रष्टाचार से बाहर निकला
  • गोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : सोनीपत के गोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हरियाणा अपना मानता है, प्रधानमंत्री हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख लोगों के परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और मुखिया भी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस पार्टी केवल एक दुकान बनकर रह गई है। हरियाणा ने मन बना लिया है, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे।

CM Nayab Saini : पहला और अंतिम पैमाना बिना पर्ची- बिना खर्ची ही रहेगा

आज कांग्रेस के प्रत्याशी युवाओं के सपने और भविष्य की नीलामी करके अपना घर भरने की बात कर रहे हैं और खुलेआम पर्ची-खर्ची से नौकरी देने का प्रचार कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को 1 लाख 45000 नौकरियां बिना पर्ची और बिना खर्ची दी हैं। इसी तरह आने वाले समय में भी हमने 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौकरी देने का हमारा पहला और अंतिम पैमाना बिना पर्ची- बिना खर्ची ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल जी की जयंती है, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में एक सूत्र और अंत्योदय का संदेश दिया। पिछले 10 सालों से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसी अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर चल रही है।

कांग्रेस किसानों को लूटने वाली पार्टी

रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगर देश में किसानों को लूटने वाली कोई पार्टी है तो वो कांग्रेस पार्टी है। हरियाणा के किसानों की जमीनों को लूटने का काम कांग्रेस ने किया था। लेकिन चुनाव आते ही कांग्रेस किसान हितैशी बनने का ढोंग रचने लगती है। आज कांग्रेस पार्टी और हुड्डा बापू-बेटा भी जवाब दें कि कांग्रेस के राज में 70 सालों से फसलों को एमएसपी पर क्यों नहीं खरीदा गया था। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार के राज में सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।

पिछले 10 सालों में प्रदेश और हर व्यक्ति का विकास हुआ

रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति का विकास हुआ है वह डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन दिया, इसके साथ ही हरियाणा में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का काम किया। आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज किया गया, इसके साथ ही हरियाणा की भाजपा सरकार ने हर जिले को एक मेडिकल कॉलेज और हर अस्पताल को 200 बेड का करने का संकल्प लिया।

किसानों और बुजुर्गों का सम्मान किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब के जनधन खाते खुलवाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि दी, हरियाणा में भाजपा ने हर एक फसल के हर एक दाने को एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा को सड़के और नेशनल हाईवे दिए,जिसके हरियाणा भाजपा ने उन्हीं सड़कों पर गरीबों को सफर करने के लिए 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा का पास दिया है।

बेटियों को यशक्त कर रही भाजपा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को राशन देने के लिए गरीब कल्याण अन्य योजना शुरू की, हरियाणा भाजपा ने हर एक वर्ग के घर बैठे राशन कार्ड बनवाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया, हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा के लिए नए 31 महिला थाने खोलने का काम किया, जो पहले मात्र दो हुआ करते थे। बेटियों की शिक्षा के लिए हरियाणा भाजपा ने हर 20 किलोमीटर पर एक राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की शुरुआत की और हरियाणा देश के लिए मेडल लाया।

हरियाणा को क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार से बाहर निकला

गोहाना रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को क्षेत्रवाद, भाई- भतीजावाद और भ्रष्टाचार से बाहर निकला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब तीसरी पारी के संकल्प को लेकर भाजपा ने हरियाणा के लिए 20 संकल्प हैं। इन संकल्पों में महिलाओं को 2100 रुपये महीना से लेकर हर अग्निवीर को वापस आने पर सरकारी नौकरी देने का संकल्प शामिल है।

हर क्षेत्र में आगे है हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें हरियाणा का नाम न हो। आज हरियाणा जीएसटी योगदान में आगे है, दुनिया की टॉप कंपनी के निवेश की पहली पसंद इंफ्रास्ट्रक्चर में हम आगे हैं, खेलों, प्रति व्यक्ति आय, तकनीकी और तरक्की में भी हरियाणा आगे है।

Haryana Assembly Elections 2024 : भाजपा और कांग्रेस को बागियों के खिलाफ सख्ती से परहेज क्यों ?

Randhir Golan : पूंडरी से विधायक रणधीर गोलन ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में ज्वाइन की कांग्रेस

Supriya Shrinet : कंगना के बयान को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष नड्डा दें स्पष्टीकरण

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox