होम / Bhajan Lal Sharma: ‘हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस’, प्रचार के दौरान भजनलाल शर्मा ने कह डाली बड़ी बात

Bhajan Lal Sharma: ‘हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस’, प्रचार के दौरान भजनलाल शर्मा ने कह डाली बड़ी बात

• LAST UPDATED : September 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhajan Lal Sharma: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश में कांग्रेस पर कई बड़े विपक्षी नेता हमलावर हैं ऐसे में, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को हरियाणा में कांग्रेस पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला और दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा को बर्बाद कर देगी । दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। आपको बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनावी रैलियों को संबोधित करने हरियाणा पहुंचे।

  • बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा में किया प्रचार
  • हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस (CM भजन लाल शर्मा)

Anil Vij on Kumari Selja: ‘कुमारी सैलजा के खिलाफ…’ हरियाणा में CM पद को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान

बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा में किया प्रचार

जहाँ एक तरफ मोहन यादव ने भिवानी, बवानीखेड़ा और चरखीदादरी में रैलियों को संबोधित किया। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पानीपत के समालखा और करनाल में चुनाव सभाएं की। वहीं राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कैथल में रैली की। उधर, शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुरुक्षेत्र के लाडवा और अंबाला के मुलाना में रैली करेंगे। इस समय हरियाणा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी और कांग्रेस रैलियों में जुटे हुए हैं। लेकिन बीजेपी ने इस दौरान चुनाव प्रचार में अपनी पूरी जान लगा दी है।

CM Nayab Saini: CM नायब सैनी ने BJP द्वारा उठाए गए कदमों का किया जिक्र, ट्वीट कर महिलाओं के लिए किया बड़ा तोहफा देने का ऐलान

हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस (CM भजन लाल शर्मा)

इसी दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस को लाने का मतलब विकास को दांव पर लगाना है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आतंक और अलगाववाद को हवा देना चाहती है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि यह खाटू श्याम की पवित्र धरती है। वो भी खाटू बाबा की धरती से हैं। मनमोहन भी श्याम बाबा का नाम है।

Haryana Election 2024: ‘पार्टी के लिए जमीन तक बेची, लेकिन बदले में मिला धोखा’, दीपेंद्र हुड्डा के खास ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox