होम / Ladwa Constituency में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा

Ladwa Constituency में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा

• LAST UPDATED : September 27, 2024
  • जिला परिषद, ब्लॉक समिति व अनेक पंचायतों के सरपंचों और मेंबरों ने लाडवा में भाजपा का दामन थामा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ladwa Constituency : कुरुक्षेत्र जिले लाडवा हलके में भाजपा प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान चौधरी जितेेंद्र सिंह सरपंच खैरा की अगुवाई में जिला परिषद, ब्लॉक समिति व विभिन्न पंचायतों के सरपंचों और मेंबरों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने वाले सभी जिला परिषद मेंबरों,ब्लॉक समिति मेंबरों व विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों का सीएम नायब सैनी ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा कि लाडवा हलके में भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ रही है और काफी संख्या में पदाधिकारियों और सम्मानित व्यक्तियों के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा का कुनबा बढ़ा है। जिसके लिए वे तहदिल से धन्यवाद करते हैं।

Ladwa Constituency : लाडवा विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल अवश्य खिलेगा

भाजपा में शामिल होने पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र लाडवा में जनता का अपार जनसमर्थन जिस प्रकार उन्हें मिल रहा है, उसके बाद यह तय है कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल अवश्य खिलेगा और भाजपा की अभूतपूर्व जीत लाडवा से होगी।

उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद जो घोषणाएं भाजपा के संकल्प पत्र में की गई है वे सभी एक-एक करके हरियाणा प्रदेश में लागू की जाएगी। उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि समूचे हरियाणा प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य करना है और हरियाणा प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाना है।

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी

उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र से वे चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल होने वाले सभी समर्थक जोकि उनके परिवार के सदस्य के समान है। वे आने वाली 5 अक्तूबर को भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए भाजपा का प्रचार गांव-गांव में करें। ताकि 8 अक्तूबर को चुनावी परिणाम के दिन लाडवा हलके में और हरियाणा प्रदेश में भाजपा का कमल खिले। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी और यह हरियाणा प्रदेश के लिए एक नया इतिहास बनेगा।

ये हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले सरदार सुखविंद्र सिंह गोदारा जिला परिषद सदस्य लाडवा, जसविंद्र सिंह जस्सा जिला परिषद सदस्य हलका लाडवा, हुकमचंद वाइस चेयरमैन पंचायत समिति पिपली, पंडित अशोक कुमार शर्मा पंचायत समिति सदस्य, धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र, चौधरी रणबीर सिंह नंबरदार खैरी लाडवा हलका, अनुज चौहान खैरी पंचायत समिति मेंबर पिपली, पंडित प्रमोद शर्मा कौलापुर हलका लाडवा, नरेंद्र कुमार कश्यप ग्राम किसनपुरा पंचायत समिति मेंबर हलका लाडवा, सरदार अमरेंद्र सिंह पंचायत समिति मेंबर गादली गांव, सुनील कुमार धीमान उमरी पंचायत समिति मेंबर, बलवंत सिंह सरपंच बरगट शाहपुर, कुलदीप राज सैनी सरपंच करालमाजरा, सुरेश कुमार सैनी सरपंच ग्राम खैरी हलका लाडवा, राकेश सैनी ब्लॉक समिति, बलविंद्र बोडला, रणबीर सिंह सरपंच, शीशपाल सरपंच समेत अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा और भाजपा के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प किया।

Vinod Sharma Raipur Rani Election Campaign : शक्ति रानी शर्मा को एक बार मौक़ा दीजिए, रोजगार में नहीं रहने देंगे कोई कमी : विनोद शर्मा

Haryana Election : कांग्रेस का इन पर एक्शन, जानिए किन 13 नेताओं को किया बाहर

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox