होम / Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मेनिफेस्टो में फ्री इलाज से लेकर महिलाओं तक के लिए इंतजाम

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मेनिफेस्टो में फ्री इलाज से लेकर महिलाओं तक के लिए इंतजाम

• LAST UPDATED : September 28, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस ने हरियाणा में अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। आपको बता दें 7 गारंटियां लॉन्च करने के बाद कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर रही है।दरअसल यह घोषणापत्र चंडीगढ़ में जारी किया जा रहा है। इस मेनिफेस्टो में महिलाओं से लेकर बेरोजगारों तक के लिए स्कीम निकाली जाएगी। घोषणा पत्र जारी करने का सिलसिला अभी जारी है।

Haryana Election 2024: हरियाणा में PM Modi समेत कई बड़े दिग्गज करेंगे रोड शो, कांग्रेस भी जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

आपको बता दें चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसे लॉन्च कर रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी मौजूद हैं। साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी इस सम्मलेन का हिस्सा हैं ।


अपडेट अभी जारी है….

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox