होम / Mahipal Dhanda : बीजेपी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि करके किसानों को राहत दी व उनकी आय बढ़ाई : महीपाल ढांडा

Mahipal Dhanda : बीजेपी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि करके किसानों को राहत दी व उनकी आय बढ़ाई : महीपाल ढांडा

• LAST UPDATED : September 30, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता था, जिससे कृषि संकट बढ़ता गया। बीजेपी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि करके किसानों को राहत दी और उनकी आय बढ़ाई। भाजपा सरकार जन हितैषी सरकार है। वह सोमवार को सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों और त्रिदेव की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने पसीना खुर्द रोज सिवाह सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

Mahipal Dhanda : हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे

भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि तीसरी बार पानीपत ग्रामीण विधानसभा में कमल खिलने जा रहा है। हलके की जनता से उनको भरपूर प्यार मिल रहा है। इसका कारण यही है कि जनता भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से खुश है। भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां देने का काम किया है। हम हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे, ताकि फल और सब्जियां उगाने वालों की सहायता हो। हम राज्य में बेहतर कृषि पद्धतियों के माध्यम से हल्दी और धनिया जैसे मसालों की खेती बढ़ाने के लिए एक मसाला विकास कार्यक्रम शुरू करेंगे।

Mahipal Dhanda

श्री अन्न फसलों की ब्रांडिंग और प्रमोशन को प्राथमिकता देंगे

हम हरियाणा की बाजरा जैसे श्री अन्न फसलों की ब्रांडिंग और प्रमोशन को प्राथमिकता देंगे। हम दक्षिण हरियाणा में 10,000 एकड़ का विश्व स्तरीय अरावली जंगल सफारी पार्क स्थापित करेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट दें। ताकि बिना किसी भेदभाव के आगे भी विकास कार्य होता रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव दहिया, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, अमरेंद्र पांडे, सुदर्शन पराशर, अनिल बजाज, सुरेंद्र परुथी, नरेंद्र बिंझौल, कृष्ण आर्य व राजबीर आर्य अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Haryana Elections 2024: प्रियंका गांधी ने किया प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला, MSP का उठाया मुद्दा

Haryana Elections: राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा का हाथ थाम दिया एकजुटता का संदेश, देखें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox