होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की हुई वापसी, इन जिलों में सबसे अधिक तापमान, जानिए अगले चार दिन कैसा रहने वाला है मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की हुई वापसी, इन जिलों में सबसे अधिक तापमान, जानिए अगले चार दिन कैसा रहने वाला है मौसम?

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून के अलविदा कहने के बाद अब प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। हरियाणा के लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो चला है साथ ही रोज आने आने लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में इन दिनों लोगों को गर्मी सताने लगी है। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण प्रदेश में गर्मी का पारा हाई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते दिन में तेज धूप के कारण पारा चढ़ेगा। अगर 24 घंटे की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

  • इन जिलों में पड़ी भीषण गर्मी
  • जानिए कैसा रहा मानसून का हाल

Kumari Selja Statement: भाजपा ने सिर्फ सपने दिखाए और…, जानिए कुमारी सैलजा ने ऐसा क्यों कहा ?

इन जिलों में पड़ी भीषण गर्मी

अगर बात की जाए सबसे अधिक तापमान की तो मौसम विभाग के अनुसार चरखी दादरी में गर्मी का पारा हाई रहा, चरखी-दादरी का अधिकतम तापमान 37 के पार दर्ज किया गया। अभी तक लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह-शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अब हरियाणा के लोगों को गर्मी सताने लगी है। हलाकि कई जगह सुबह-शाम हल्की सर्दी का भी एहसास हो रहा है। राहत की बात ये है कि प्रदेश में बारिश का कोटा अब पूरा हो चुका है।

Kalka Legislative Assembly : राजनाथ सिंह ने रायपुररानी में किया भाजपा का घोषणा पत्र जारी

जानिए कैसा रहा मानसून का हाल

अगर बात की जाए सबसे ज्यादा और सबसे कम वर्षा की तो नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ पर मानसून ज्यादा मेहरबान रहा है। नूंह में सामान्य से 71 फीसद, गुरुग्राम में 53 और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 फीसदी अधिक बारिश हुई है। ये तीन जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जबकि झज्जर, रेवाड़ी, दादरी, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी और कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, अगर बात करें कि सबसे कम बारश कहाँ हुई है तो वो यमुनानगर, करनाल और पंचकूला हैं। इन जिलों में सामान्य से 38 से 32 फीसद बारिश कम हुई है।

Rahul Gandhi : भाजपा के पास है निर्दलीयों और छोटे दलों का कंट्रोल, सावधानी से करें वोट

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox