होम / Rajnath Singh Statement: कांग्रेस सत्ता मिलने के बाद …, भरी सभा में भड़के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष की उड़ा डाली धज्जियां

Rajnath Singh Statement: कांग्रेस सत्ता मिलने के बाद …, भरी सभा में भड़के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष की उड़ा डाली धज्जियां

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajnath Singh Statement: हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने आर्थिक क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और वो दिन दूर नहीं जब देश 2027 तक अमेरिका और चीन के बाद सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आपको बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए को कहा कि बीजेपी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने वाली पार्टी के रूप में अपनी साख को चमकाया है, जबकि कांग्रेस का सत्ता में आने पर विकास को रोकने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

  • जीत को लेकर किया बड़ा दावा
  • कुरुक्षेत्र को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Murder in Kurukshetra : कुछ माह पहले ही लौटा था विदेश से और अब उतार दिया मौत के घाट

जीत को लेकर किया बड़ा दावा

इतना ही नहीं बल्कि हरियाणा के रायपुर रानी में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 5 अक्टूबर का चुनाव विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है, जिसका प्रतिनिधित्व बीजेपी कर रही है। हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी अगले महीने होने वाले चुनावों में लगातार तीसरी बार जीतने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस लोकसभा चुनावों की अपनी गति को जारी रखने और विधानसभा जीत दर्ज करने की उम्मीद कर रही है।

मर्दों को सबसे ज्यादा ताकत देती है ये चीज!

कुरुक्षेत्र को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

आपको बता दें सिंह ने भरी सभा में कहा कि, “हरियाणा के युवाओं ने भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने में योगदान दिया है। हरियाणा वो जगह है जहां कुरुक्षेत्र है और यहीं पर भगवान कृष्ण ने दुनिया को भगवद गीता दी थी। कोंग्रस पर तंज कस्ते हुए आगे उन्होंने कहा कि यह विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है। “भाजपा सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति में है। इस बात से कौन इनकार कर सकता है कि पिछले 10 सालों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रभाव बढ़ा है। आज जब भारत बोलता है तो लोग सुनते हैं।

Haryana Assembly Election 2024 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ली चुटकी, फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर साधा यह निशाना

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox