होम / CM Saini’s Attack On Congress : अपना घर भरने की मंशा रखने वाली कांग्रेस के बहकावे में न आए हरियाणा की जनता 

CM Saini’s Attack On Congress : अपना घर भरने की मंशा रखने वाली कांग्रेस के बहकावे में न आए हरियाणा की जनता 

• LAST UPDATED : October 1, 2024
  • 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े संजय अग्रवाल व हिमांशु शर्मा आजाद उम्मीदवार ने दिया भाजपा को समर्थन, सीएम ने किया स्वागत
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज के लिए की वोट की अपील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini’s Attack On Congress : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपना व अपनों का घर भरना और दामाद को खुश करना जानती है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर लोगों को सुविधाओं से वंचित रखा है। ऐसी पार्टियों से दूर रहना चाहिए और इनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत की पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पानीपत शहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज के लिए वोट की अपील की और आने वाली 5 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की भी अपील की। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज व अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं  से व पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।

CM Saini’s Attack On Congress : हरियाणा का तीर्व गति से विकास करना हमारा उद्देश्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव अंतिम पड़ाव में है। चुनाव में हर कार्यकर्ता को पूरा जोर लगाना है कि 5 अक्तूबर को हम सब को इस लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले और कमल का बटन दबाकर अपने भाई प्रमोद कुमार विज को जीताने का काम करे। हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है। जो कसर रह गई है वह इन पांच सालों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर पूरी कर देंगे।

हरियाणा का तीर्व गति से विकास करना हमारा उद्देश्य है। हरियाणा प्रदेश की जनता के प्यार ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। चाहे सडक़ों की बात हो, चाहे यहां मेडिकल कॉलेज की बात हो या फिर यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो, वंदे भारत जैसी ट्रेन चलाने की बात हो और नए राजकीय महाविद्यालय खोलने की बात हो सब काम भाजपा सरकार ने करवाएं हैं।

हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा

8 अक्तूबर के बाद विकास की गति 3 गुणा हो जाएगी और हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रॉपर्टी आईटी की जो भी समस्या है उसे जड़ से खत्म करने का काम हमारी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे मात्र 56 दिन का काम करने का मौका मिला था और इस दौरान 126 मजबूत फैसले लिए गए जिसका लाभ हरियाणा के कोने-कोने में पहुंचा है। हमने हर निर्णय हरियाणा के हित में लिया है। हमने महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर देने का काम किया है। हमने यह भी निर्णय लिया है कि जिन परिवार वालों की इनकम 1 लाख 80 हजार से कम है ऐसे परिवार वालों की छत पर दो किलो वाट का सोलर पैनल डबल इंजन की सरकार लगवा रही है।

किसान की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना बनाई प्रधानमंत्री हर घर सूर्य मुफ्त बिजली योजना इसमें 80 हजार केंद्र सरकार देगी बाकी का पैसा प्रदेश सरकार देगी। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने निर्णय किया कि किसान की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेंगे। हमारी सरकार ने यह फैसला लिया है कैबिनेट के अंदर इसे पास भी कर दिया है आठ अक्तूबर के बाद जो जमीन पंचायत की है या सरकारी जमीन पर किसी ने मकान या कुछ भी बनाया हुआ है उससे कुछ चार्ज लेकर उसके नाम करवा दी जाएगी। जिन परिवारों की आय 1 लाख रुपये से कम है ऐसे 23 लाख परिवार 84 लाख लोग उनको हमने हैप्पी कार्ड देकर हरियाणा रोडवेज की बस में एक साल तक 1000 किलोमीटर तक फ्री कर सकता है।

 10 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो संकल्प पत्र तैयार किया है उसको 8 अक्टूबर को भाजपा की सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। संकल्प में पत्र में हमने सबसे पहला फैसला महिलाओं के लिए लिया है। 8 अक्तूबर को सरकार बनने के बाद लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए महीना महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाख नए आवास बनाकर देकर दिए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड चिरायु आयुष्मान के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज था, लेकिन 8 अक्तूबर को भाजपा  की तीसरी बार सरकार आने पर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग उसको भी अलग से 5 लाख का आयुष्मान कार्ड बनाकर देंगे।

बिना खर्ची पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे

दो लाख और युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। एससी समाज व बीसी समाज के बच्चों को चाहे वह भारत के किसी भी कोने के किसी भी सरकारी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज में पड़ते हैं उनको आने वाली 8 अक्तूबर को भाजपा की तीसरी बार सरकार आने पर पूरी छात्रवृत्ति देकर पूरी की पूरी फीस हरियाणा सरकार देगी। इस मौके पर महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व मेयर अवनीत कौर, लोकेश नागरू, गजेंद्र सलूजा, सुभाष सैनी, रामकुमार सैनी, अनिल, मोहित बेनिवाल, मेघराज गुप्ता, देवेंद्र दत्ता, कृष्ण छोक्कर व पार्षद महिला मार्चा की अध्यक्षा कोमल सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े संजय अग्रवाल ने रैली के दौरान भाजपा को समर्थन दिया। इसके साथ पानीपत शहरी से आजाद उम्मीदवार हिमांशु शर्मा ने भाजपा समर्थन दिया। इसके साथ शशि कपूर व शेरू कपूर ने भी अपनी टीम के साथ भाजपा को समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं को पुरा मान और सम्मान दिया जाएगा। भाजपा का परिवार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर काफी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसका यही कारण है कि लोग भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से काफी खुश हैं।

कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब बोलते हैं यह तो सिर्फ घोषणाएं करता फिर रहा है, मैंने कहा कि हुड्डा जी आप अपने 10 साल के कार्यकाल के काम  गिनवा दो, मेरे 56 दिन में किए गए कार्य 10 वर्ष के कार्यों पर भारी पड़ेंगे। मैने कहा जो हमने वायदा किया है उसको धरातल पर उतारा है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किए लोगों को सुविधाओं से वंचित रखा।

अपना घर भरने में लगे रहे। करनाल के असंध से कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि सबसे पहले अपना घर भरूंगा और उसके बाद अपनो का घर भरूंगा। ऐसे लोग कैसे देश की सेवा करेंगे। इनकी सोच यही है कि खाकर दामाद को खुश करने का काम करेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। वह प्रदेश व देश को खोखला करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा जी यह तो  56 दिन का  ट्रेलर था पिक्चर तो 8  अक्तूबर के बाद दिखाने का काम करेंगे।

तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा सरकार

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ईमानदार है और प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। इस बार 5 अक्तूबर को भाजपा को वोट देकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाएं। ताकि प्रदेश में  तीसरी बार भाजपा सरकार बन सके और प्रदेश में चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता खुश है। तीसरी बार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने पर 3 गुणा गति से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने आने वाली 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान भाजपा को देने की अपील की।

Haryana Election: हरियाणा में बीजेपी को झटका! पूर्व मंत्री बिक्रम यादव ने दिया इस्तीफा

Ashok Tanwar का सवाल : राहुल गांधी और कांग्रेस आखिर कब तक करेंगे दलितों का अपमान

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox