होम / Manohar Lal Khattar: हरियाणा चुनाव से पहले बड़ा बवाल, BJP के पोस्टरों से गायब हुई मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर

Manohar Lal Khattar: हरियाणा चुनाव से पहले बड़ा बवाल, BJP के पोस्टरों से गायब हुई मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर

• LAST UPDATED : October 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Khattar: हरियाणा चुनाव के चलते प्रचार में और भी अधिक तेजी आ गई है। आप सभी जानते होंगे कि, 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल में सरगर्मी आ गई है। प्रचार के दौरान हर दल ने हरियाणा में जगह-जगह नेताओं के पोस्टर लगवाए हैं, हैरान कर देने वाली बात यह है कि,इस बार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर पोस्टरों में नहीं हैं। इसी बीच पलवल में हुई पीएम मोदी की रैली स्थल पर लगे पोस्टरों में भी खट्‌टर की तस्वीरमौजुद नहीं थी। जिसके बाद इस बात पर बवाल मचा हुआ है और विपक्षी सवाल खड़े कर रहे हैं।

  • खट्टर की फोटो ना होने की क्या है वजह?
  • ‘मनोहर लाल अब हरियाणा के मुख़्यमंत्री नहीं हैं’….

Haryana Elections: कांग्रेस को भारी झटका, आज समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर होंगे अरेस्ट

खट्टर की फोटो ना होने की क्या है वजह?

सूत्रों के मुताबिक pm मोदी की रैली में एकत्रित लोगों में से एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि, “हरियाणा में जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री होता है, उसी की तस्वीरें पोस्टरों में लगाई जाती हैं। ना की किसी अन्य की। उसने कहा कि अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं, इसलिए उनके ही पोस्टरों में फोटो लगी है। जब कोई और मुख्यमंत्री बनेगा, तो उनकी तस्वीर दिखाई देगी। इसी कारण इस बार खट्टर जी की तस्वीर पोस्टरों में मौजूद नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि लोग नायब सिंह सैनी को पसंद करते हैं, इसलिए उनके ही पोस्टर और फोटो ज्यादा नजर आ रहे हैं।

Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम की पैरोल पर उठे सवाल, 20 दिन के लिए निकला जेल से बाहर?

‘मनोहर लाल अब हरियाणा के मुख़्यमंत्री नहीं हैं’….

इस दौरान फरीदाबाद की निवासी किरण शर्मा ने जानकारी दी कि मनोहर लाल खट्टर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नहीं हैं, बल्कि वो केवल एक सांसद हैं। उन्होंने आगे कहा कि, खट्टर जी ने पहले मुख्यमंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम किया, लेकिन अब वो संसद में पहुंच चुके हैं और कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं। इसलिए अब पोस्टरों में उनका चेहरा मौजूद नहीं है। नायब सैनी को लेकर किरण ने कहा कि “नायब सिंह सैनी ने मात्र 56 दिनों में 120 घोषणाएं की हैं, जो हरियाणा वासियों के लिए एक बड़ी सौगात हैं।

Prime Minister Narendra Modi ने थपथपाई रामबिलास शर्मा की पीठ

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox