होम / CM Saini: ‘कांग्रेस में राहुल गांधी की हवा निकली…’, मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, सच्चाई या फिसली जुबान?

CM Saini: ‘कांग्रेस में राहुल गांधी की हवा निकली…’, मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, सच्चाई या फिसली जुबान?

• LAST UPDATED : October 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में सोनीपत में एक रोड शो के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की “हवा” निकल चुकी है और कांग्रेस अब जनता का विश्वास खो चुकी है। तो वहीं, नायब सैनी का यह बयान कर्ण देव कंबोज के लाडवा से चुनाव हारने की बात पर प्रतिक्रिया थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को 8 अक्टूबर को ही अपनी स्थिति का एहसास हो जाएगा।

पार्टी सिर्फ मछली पकड़ने का काम कर रही

जानकारी के अनुसार, सोनीपत में भाजपा के प्रत्याशी निखिल मदान के समर्थन में आयोजित इस रथ यात्रा में नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को अब सड़कों पर रहना पड़ेगा। उनका इशारा उस स्थिति की ओर था जब कांग्रेस ने लोगों को सड़कों पर लाने की कोशिश की थी। वहीं, सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए करते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी नहीं पता और पार्टी सिर्फ मछली पकड़ने का काम करती है।

Sachin Pilot: हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार…, पूर्व डिप्टी सीएम ने बताई सच्चाई

रथ यात्रा कबीरपुर स्थित सैनी भवन से शुरू होकर गीता भवन चौक पर पहुंची। इस दौरान भाजपा के कई नेता, जैसे कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राम रहीम की पेरोल पर टिप्पणी

तो वहीं, सैनी ने संत राम रहीम की पेरोल पर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि पेरोल देने का विषय सरकार का नहीं, बल्कि न्यायालय का है। उन्होंने फिर से दोहराया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और अगर उन्हें जानकारी नहीं है, तो उन्हें यह जान लेना चाहिए कि इससे सरकार का कोई संबंध नहीं है। हरियाणा में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है, और भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 8 अक्टूबर को जनता का फैसला क्या होगा।

कैब ड्राइवर कंडोम क्यों रखते हैं? जानिए

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox