होम / Sirsa Rally : दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर किया बड़ा वार, जानें क्या लगाया आरोप

Sirsa Rally : दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर किया बड़ा वार, जानें क्या लगाया आरोप

• LAST UPDATED : October 3, 2024
  • रणजीत सिंह, जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त फतेह रैली आयोजित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Rally : पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह, जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने सिरसा के गांव ओढ़ां की अनाज मंडी में फतेह रैली कर अपनी ताकत दिखाने का काम किया। इस रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर रणजीत सिंह सहित सभी नेता गद्गद नजर आए। अपने संबोधन में चौधरी रणजीत सिंह ने जहा इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ने का काम किया, वहीं इनेलो में एक सीट के लिए अभय सिंह, अर्जुन चौटाला और उनके बड़े भाई ओम प्रकाश चौटाला को इतनी मेहनत करनी पड़ रही है।

मंच से ही पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, डबवाली से जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी इनेलो और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। गौरतलब है कि रैली में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद सहित कई नेता मौजूद रहे।

Sirsa Rally : चौधरी देवीलाल ने सारी उम्र किसानों और गरीबों के लिए काम किया

रणजीत सिंह में इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने सारी उम्र किसानों और गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया है और आज उन्हीं की पार्टी इनेलो का यह हाल हो गया है कि आज ऐलनाबाद की सीट लेने के लिए अभय चौटाला, अर्जुन चौटाला और उनके बड़े भाई ओमप्रकाश चौटाला को गांव में जाना पड़ रहा है।

हमने रानियां हलके के लिए घग्गर का पानी उपलब्ध कराया

उन्होंने मंच से कहा कि जिस तरह से उन्होंने रानियां हलके के लिए घग्गर का पानी उपलब्ध कराया है और आने वाले दिनों में डबवाली एरिया के किसानों को भी वे घग्गर का पानी उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि रानियां से गन्ना किसान और डबवाली से चाबी के निशान पर मोहर लगाकर दोनों सीटें जिताने का काम करें।

भेड़ों की भीड़ में भेडियों को पहचानने का काम करें : दिग्विजय

मंच से संबोधन करते हुए जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव व डबवाली से उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी, हलोपा नेताओं व डबवाली से कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग के पिता डॉक्टर केवी सिंह की एक गुप्त मीटिंग सिरसा के एक होटल में हुई है। इन इनेलो नेताओं ने डबवाली सीट का सौदा करने का काम किया है। दिग्विजय ने कहा कि वह अपने चाचा व डबवाली से इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल को कहना चाहते हैं कि भेड़ों की भीड़ में भेडियों को पहचानने का काम करें। दिग्विजय ने कहा कि इस गुप्त मीटिंग में इनेलो नेताओं ने डबवाली सीट का सौदा करने का काम किया है।

दिग्विजय चौटाला का बयान

वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की इतनी बड़ी राजनीतिक पार्टी सिरसा से अपना कैंडिडेट वापस ले लेती है और एक बेमेल गठबंधन के साथ जुड़ने का काम करती है। दुष्यंत चौटाला ने इनेलो पर भी निशाना साधा और कहा कि जिस गोपाल कांडा ने इनेलो कार्यकर्ताओं को सिरसा में पिटवाने का काम किया आज लोकदल उससे हाथ मिला लेती है।

Badli Assembly Constituency : झज्जर के गांव बाबरा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़, दीपेंद्र हुड्डा पर किया पलटवार

Virender Sehwag: चुनावी मैदान पर उतरे वीरेंद्र सहवाग, इस पार्टी का किया समर्थन

Haryana Election: हरियाणा में थम जाएगा प्रचार, अब चुनावी दौर में शुरू होगा नया मोड़

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox