होम / Haryana Election 2024 : अशोक तंवर ने थाम लिया अब इस पार्टी का दामन, जानिए

Haryana Election 2024 : अशोक तंवर ने थाम लिया अब इस पार्टी का दामन, जानिए

• LAST UPDATED : October 3, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : हरियाणा के चुनावी दौर के बीच ही कई बड़ी हस्तियां पलवल अपना रूख बदल रही हैं। इसी बीच पूर्व सांसद अशोक तंवर ने भाजपा को बड़ा झटका देकर कांग्रेस में वापसी कर ली है।

Haryana Election 2024 : तंवर को राहुल गांधी ने पहनाया कांग्रेस का पटका

आपको एक बार फिर पुन: बता दें कि हरियाणा की राजनीति में एक अहम मोड़ तब आया, जब पूर्व सांसद अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ के बवानिया गांव में कांग्रेस राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तंवर का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

तंवर की वापसी से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती

वहीं इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि अशोक तंवर की वापसी से कांग्रेस को एक बड़ी मजबूती मिलेगी और पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। शामिल होने के दौरान गांव बवानिया में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 5 अक्तूबर, 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

Rahul Gandhi Nuh Rally : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गरजे राहुल गांधी, बीजेपी ने हरियाणा को…

Haryana Assembly Election 2024 : प्रदेश में वोटिंग से पहले भाजपा ने कांग्रेस पर फोड़ दिया ‘ड्रग्स बम’

Kalka Assembly Elections 2024 : रायपुर रानी के बाज़ारों में विनोद शर्मा का BJP उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox