होम / CM Saini at Mansa Devi : माता मनसा देवी पहुंचे नायब सैनी, माथा टेक मां का लिया आाशीर्वाद

CM Saini at Mansa Devi : माता मनसा देवी पहुंचे नायब सैनी, माथा टेक मां का लिया आाशीर्वाद

• LAST UPDATED : October 4, 2024
  • सभी प्रदेशवासियों को दी नवरात्रों की शुभकामनाएं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini at Mansa Devi : प्रदेश में 3 अक्तूबर को शाम 5 बचे चुनाव प्रचार थम गया है। अब आज केवल डोर टू डोर ही चुनाव प्रचार हो सकेगा। इसी बीच हरियाणा के कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी सुमन सैनी सहित माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि चुनाव प्रचार करने के बाद सिंह सैनी माता मनसा देवी के दरबार में पत्नी सहित पहुंचे और इसके पश्चात उन्होंने हवन में आहुति डाली। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी माथा टेकने के लिए पहुंचे।

नवरात्रि पर्व हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए

सीएक नायब सैनी माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों से भी रू-ब-रू हुए। सीएम ने उनसे बातचीत करते हुए कहा कि सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। नवरात्रि में एक नई ऊर्जा संचालित होती है, हमारी प्रकृति में नई ऊर्जा आती है, नई फसल भी आती है। मैं माता रानी से कामना करता हूं कि नवरात्रि पर्व प्रत्येक के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।

Haryana Assembly Elections 2024 : …और थम गया विधानसभा चुनाव प्रचार, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

Haryana Polls 2024 : राजनीतिक दल या उम्मीदवार मतदान केंद्र परिसर सेे इतनी दूरी पर लगा सकेंगे इलेक्शन बूथ

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox