होम / Rohtang IAF Plane Crash : … और 56 वर्षों बाद प्रदेश के जवान को नसीब हो पाई गांव की माटी

Rohtang IAF Plane Crash : … और 56 वर्षों बाद प्रदेश के जवान को नसीब हो पाई गांव की माटी

• LAST UPDATED : October 4, 2024
  • सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Rohtang IAF Plane Crash : रेवाड़ी के गुर्जर माजरी गांव के मुंशीराम 56 वर्ष पहले रोहतांग में एक विमान हादसे में अपनी जान गंवा चुके थे। हाल ही में उनका पार्थिव शरीर बरामद किया गया और जब इस बारे में परिजनों को जानकारी दी गई थी तो एक पल तो वे भी हैरान रह गए। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस कारण गांव में हर किसी की आंखें नम थीं। इस मौके पर भारतीय सेना जिला सैनिक बोर्ड, प्रशासनिक अधिकारी और गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rohtang IAF Plane Crash : पत्नी वर्षों से उनकी यादों में जी रही

मुंशीराम के भाई कैलाशचंद ने नम आंखों से बताया कि जिस समय विमान हादसा हुआ, उस समय मुंशीराम की उम्र मात्र 22 साल की थी थी। अगर वे आज जिंदा होते तो करीब 78 वर्ष के होते। उनकी पत्नी पार्वती देवी अब भी उनकी यादों में जी रही हैं। अब जब भाई का शव मिला, तो ऐसा लगा कि वह भी 56 साल से मुक्ति का इंतजार कर रहा था।

7 फरवरी, 1968 था विमान हादसे का दिन

आपको बता दें कि जिस दिन विमान हादसा हुआ था वह 7 फरवरी, 1968 का काला दिन था जब सेना के कई जवान शहीद हो गए थे। चंडीगढ़ से 102 यात्रियों को लेकर जा रहा भारतीय वायु सेना का एएन-12 विमान मौसम खराब होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 2019 तक केवल पांच शव ही बरामद हो पाए थे।

Air Pollution: हरियाणा में हवा प्रदूषण की बढ़ोतरी, SAD नेता दलजीत सिंह चीमा की SC से ये मांग

PM Modi Letter : प्रधानमंत्री के मिले पत्र के बाद ये बोलीं नीरज चोपड़ा की मां, मेरा बनाया चुरमा…

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox