होम / Ranjit Singh Chautala : मतदान के दिन एक बार फिर रणजीत सिंह का दावा- इस बार हरियाणा में बनेगी …

Ranjit Singh Chautala : मतदान के दिन एक बार फिर रणजीत सिंह का दावा- इस बार हरियाणा में बनेगी …

• LAST UPDATED : October 5, 2024
  • सिरसा  पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपनी पत्नी इंदिरा सिहाग के साथ किया वोट

  • हरियाणा बनाने में आजाद उम्मीदवारों की रहेगी अहम भूमिका

  • निर्भीक होकर एक अच्छी सरकार के लिए वोट करें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ranjit Singh Chautala : हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर व रानियां विधानसभा से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपनी पत्नी इंदिरा सिहाग के साथ सिरसा के बाल भवन के बूथ नंबर 22 में अपना वोट डाला। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणजीत सिंह ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में हंग असेंबली होगी। वहीं सरकार बनाने आजाद उम्मीदवारों की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस ही रहने वाली है। भाजपा काफ़ी पीछे है। रणजीत सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भीक होकर एक अच्छी सरकार के लिए वोट करें जो उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने का काम करें।

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, भाजपा कोसों दूर

मतदान पश्चात उन्होंने कहा कि प्रदेश का भविष्य किसके साथ होगा और कौन बढ़िया आदमी होगा, उसी को सोचकर ही उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं पूरे हरियाणा के समीकरण पर बात करते हुए चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और  भारतीय जनता पार्टी काफी पीछे रहने वाली है।

हरियाणा का चुनाव व्यक्ति के व्यक्तित्व का चुनाव है, इसमें पार्टी कहीं मेटर नहीं कर रही। वहीं चौधरी रणजीत सिंह ने यह भी कहा कि मैं रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं और जीत हासिल करूंगा, वहीं हिसार से सावित्री जिंदल चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पुन: कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवारों की अहम भूमिका रहने वाली है। हरियाणा में 20 से ज्यादा आजाद उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे, उसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि किस पार्टी के साथ जाना है। मैं अपने मतदाताओं से सलाह मशवरा करने के बाद ही अपना फैसला लूंगा।

Manohar Lal : कांग्रेस में मची अफरा-तफरी, न नौ मन तेल और न नाचेगी राधा : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Assembly Election Exit Poll 2024 : ये भी जान लें एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल, क्या ये सही…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox