होम / Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

• LAST UPDATED : October 7, 2024
  • कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar Well Collapse : हिसार उकलाना के गांव बिठमडा में 50 फुट गहरे कुएं में दबे मजबूर को 72 घंटों के बाद भी नहीं निकाल जा सका। इसको लेकर एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान जारी है। लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है परंतु मिट्टी ऊपर से नीचे गिर रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने 45 फीट मिट्टी की खुदाई की, परंतु मिट्टी ऊपर से गिरती जा रही है। इसी दौरान जब मिट्टी ऊपर से गिर रही तब राहत कार्य में जुटे लोगों ने बाहर निकलकर अपने आप को सुरक्षित किया। मिट्टी का गड्‌ढा भर गया था पहले मिट्टी को बाहर निकाला जा रहा है।

Hisar Well Collapse : अब स्लाइड बनाकर मजदूर तक पहुंचा जाएगा

जी हां, अब स्लाइड बनाकर मजदूर तक पहुंचा जाएगा। बिठमडा के गांव के पास नगर के नजदीक कुआं खोदते समय मिट्टी का तोंदा खिसकने से टोहाना के गुल्लरवाला रमेश नामक मजबूर 50 फीट कुएं मेें दब गया था। टीम लगातार राहत कार्य में जुटी है टीम दिनभर लगातार खुदाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान जहरीले जानवर सांप भी निकल रहे हैं। सांपों से भी लोगों को खतरा बना हुआ है।

कैसे हुआ था हादसा

बिठमडा गांव में नगर के पास कुछ मजदूरों ने कुआं खोदने के लिए ठेका लिया था। इसके तहत मजदूरों ने कुआं खोदने का काम शुरू किया था। मजदूर कुएं से बाहर निकल रहे थे, तब मिट्टी का तोंदा कुएं में गिर गया था, जिससे रमेश गहराई में दब गया था।

Kaithal News : एक बार फिर कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी कई लोगों की तबीयत, धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox