होम / Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

• LAST UPDATED : October 7, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में मुख्य रोड पर सोमवार को ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए। जिसमें एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। एंबुलेंस व अन्य वाहन के माध्यम से नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया व गंभीर को भिवानी रेफर किया गया।

घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है। बलियाली से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर महिलाएं खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। जिसमें 5 महिलाएं ट्रेक्टर में चालक संग व 5 महिलाएं ट्राली में बैठी थी। बलियाली बवानी खेड़ा मार्ग पर शराब ठेके के समीप ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और रोड के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पलटते हुए खेतों में जा गिरे।

Accident In Bhiwani : हेड इंजरी के कारण हुई महिला मौत

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बलियाली गांव की पांच महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेतों में खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रही थी। बलियाली बवानी खेड़ा रोड पर शराब ठेके के समीप अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में उतरकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 49 वर्षीय शीला, 50 वर्षीय सुरेश देवी, 45 वर्षीय निर्मला देवी, 30 वर्षीय पूनम, 35 वर्षीय बाला, 20 वर्षीय सुनील घायल हो गए।

जिन्हें आसपास के लोगों ने बवानीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। सुरेश देवी, निर्मला, सुनील की हालत गंभीर होने के चलते भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. साहिल ने बताया कि शीला की हेड इंजरी के कारण मौत हो गई है, सुरेश देवी, निर्मला, सुनील को भिवानी रेफर किया गया है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox