होम / JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

• LAST UPDATED : October 8, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। रुझानों में बीजेपी हरियाणा में इस आंकड़े को पार करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है और वो लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के नतीजे अब साफ हो गए हैं।

JP Nadda Attacks Congress : कांग्रेस के झूठ को हरियाणा की जनता ने नकार दिया

भाजपा ने अपने दम पर सरकार बना ली है। भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के झूठ को हरियाणा की जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, वहां कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को इस प्रचंड जीत की बधाई दी।

हरियाणा आज भाजपा का गढ़ बन गया

उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में हरियाणा आज भाजपा का गढ़ बन गया है। पहली बार तीसरी बार हरियाणा में जीते और वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते  हुए कहा कि उन्हें जलेबी भी नसीब नहीं हुआ। बिना राहुल गांधी के नाम लिए नड्डा ने कहा कि दलित का वोट भी बीजेपी को मिला। हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद जेपी नड्डा का कांग्रेस पर जमकर हमला किया और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox