होम / Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

• LAST UPDATED : October 9, 2024
  • कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना गुप्ता

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr. Archana Gupta : विधानसभा के चुनाव में मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली के कुशल नेतृत्व की जीत है। ये शब्द भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने उनके सेक्टर 12 स्थित कार्यालय पर उनको बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

Dr. Archana Gupta : बधाई देने वालों का तांता लगा रहा

भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने मुंह मीठा करवा कर चदर भेंट कर डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से ईश राणा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र तुषामड़, राजवंती पंचाल, मधु शुक्ला, शिवधर दुबे, कृष्ण नोहरा, सुभाष कबीर पंथी, बाजिंदर बोहत, बबिता सिरस्वाल,नवीन वशिष्ट, पवन देशवाल, बलजीत, सतपाल गढ़तान, अमित चौकीदार संदीप, दया शंकर पाठक आदि शामिल रहे।

 ये जीत विकास तथा विरासत के संवर्धन की जीत : डॉ अर्चना गुप्ता

डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रदेश के प्रबुद्ध मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को भी बधाई तथा शुभकामनाएं दी। आगे फिर कड़ी मेहनत का संदेश दिया। डॉ अर्चना गुप्ता ने आगे कहा ये जीत विकास तथा विरासत के संवर्धन की जीत है। भाजपा ने बिना खर्ची पर्ची नौकरी देकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। स्वच्छ शासन प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की धारणा पर प्रदेश का विकास करवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 56 दिनों में जन कल्याण की ताबड़ तोड़ विकास करवाए है। इन सभी बिंदुओं के कारण भाजपा को प्रचंड जीत मिली।

Adampur Assembly में हुई बेटे भव्य बिश्नोई की हार के बाद रोने लगे पिता कुलदीप बिश्नोई

Rao Inderjit Singh : “हमारे एक मुख्यमंत्री हुआ करते थे, जिन्होंने हमें …राव इंद्रजीत सिंह ने किस पर साधा निशाना ?

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox