HTML tutorial
होम / Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

• LAST UPDATED : October 11, 2024
  • नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न
  • होगी प्रतियोगिता, महज 40 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न
  • कक्षा तीन से लेकर प्लस टू तक की कक्षाओं के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा
  • टॉपर्स 21 विद्यार्थियों को महामहिम राज्यपाल या शिक्षा मंत्री करेंगे सम्मानि

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Ko Jano : स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन नवम्बर माह के पहले सप्ताह में ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी भिवानी बोर्ड, सीबीएसई, एचबीएसई और केंद्रीय बोर्ड से जुड़े प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता प्रभारी रामनिवास वर्मा ने बताया बताया कि यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी।

Haryana Ko Jano : दूसरे चरण के लिए चयनित टॉपर्स विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर हिस्सा ले सकेंगे

इस प्रतियोगिता को स्कूल अपनी सुविधानुसार नवम्बर माह पहले सप्ताह में अपने ऐच्छिक दिन करवा सकेंगे। उसके बाद दूसरे चरण के लिए चयनित टॉपर्स विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर हिस्सा ले सकेंगे। जिसके टॉपर्स 21 विद्यार्थियों को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल या शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। उनके अनुसार यह प्रतियोगिता ओएमआर आन्सवर पैटर्न पर होगी।

40 मिनट में करने होंगे 50 प्रश्न

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर 40 मिनट में हल करने होंगे। इसके अलावा ओ.एम.आर. सीट भरने लिए विद्यार्थियों को अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। यह पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें एक प्रश्न के दो अंक प्रदान किए जाएंगे।

चार वर्गों में होगी प्रतियोगिता

हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इनमें से कक्षा 3, 4 व 5 को एक वर्ग, कक्षा 6,-7 व 8 को दूसरे व कक्षा 9 व 10 तीसरे व कक्षा 11 व 12 को चतुर्थ वर्ग में रखा गया है।

नि:शुल्क उपलब्ध होगी पाठय सामग्री

इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसके लिए सहयोगी पुस्तक/ पठन सामग्री (पीडीएफ फॉर्मेट) पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस प्रतियोगिता से संबंधित ओएमआर सीट व प्रश्न पत्र का पैटर्न भी विद्यार्थियों को स्कूलों के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

महज 75 रुपये इन्ट्री फीस

इस प्रतियोगिता के लिए स्कूल स्तर पर इन्ट्री फीस महज 75 रुपये ही रखी गई है। स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि पेपर को जांचने का कार्य भी स्कूल स्तर पर होगा।

मैप से समझ सकेंगे बारीकी

राह ग्रुप फाउंडेशन की इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘हरियाणा को जानो’ के लिए प्रस्तावित पुस्तक में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकम्प संभावित क्षेत्रों, एन.सी.आर. में शामिल जिलों, डार्क जोन में तब्दील होते ब्लॉकों, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों के साथ दिया गया है। वो भी पूर्ण रूप से रंगीन। इससे विद्यार्थी प्रदेश के प्रत्येक जिले व दूसरे गहन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।

विद्यार्थियों के लिए वरदान

‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता भविष्य में होने वाली तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। इस प्रतियोगिता को भिवानी बोर्ड, सीबीएसई, एचबीएसई और केन्द्रीय बोडऱ् से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें हरियाणा से संबंधित तथ्यों और दुर्लभ जानकारियों का समावेश किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भरपूर मदद मिल सकेगी।

ये रहेगा बेसिक सिलेबस

इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारंपरिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, विधानसभा और विधायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुद्वारे, पंचायती व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (बेसिक/संक्षिप्त), व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय को शामिल किया गया है।

Sharadiya Navratri Ashtami : श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत समाप्त किए

Mohan Lal Badoli का कांग्रेस पर तंज : हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

 

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox