HTML tutorial
होम / Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के बाद ठंड की हुई एंट्री, धीरे-धीरे आ रही तापमान में गिरावट, जानें अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के बाद ठंड की हुई एंट्री, धीरे-धीरे आ रही तापमान में गिरावट, जानें अपडेट

• LAST UPDATED : October 13, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में हाल ही में हुई बारिश के बाद ठंड की शुरुआत हो गई है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रात के समय ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। शनिवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। इससे स्पष्ट है कि ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है।

तापमान में कुछ इस तरह का बदलाव

इस बीच, अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 अक्टूबर के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल तापमान में गिरावट का क्रम जारी है।

पिछले चार से पांच दिनों से तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा से आधिकारिक तौर पर मानसून की विदाई हो चुकी है। इस साल मानसून के दौरान सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो किसानों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

जल्द होगी ठंड के मौसम की शुरुवात

अब मौसम की स्थिति साफ रहने की उम्मीद है, जो कि ठंड के मौसम की शुरुआत के लिए संकेत दे रही है। ठंड के इस मौसम में लोग गर्म कपड़ों की तलाश में जुट गए हैं, और शाम होते ही ठंड का असर महसूस करने लगे हैं। मौसम परिवर्तन का यह दौर हरियाणा के निवासियों के लिए नया अनुभव लेकर आया है।

Rao Indrajeet Singh: ‘मुझे 9 विधायकों के साथ बागी दिखाया जा रहा, ये…’, राव इंद्रजीत सिंह ने बगावत के अटकलों को किया साफ

Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में जांच तेज, मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस से किया संपर्क

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox