HTML tutorial
होम / Dr. Sushil Gupta: इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर…, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले AAP नेता

Dr. Sushil Gupta: इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर…, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले AAP नेता

• LAST UPDATED : October 14, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr. Sushil Gupta: हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की हार ने देशभर में घमासान मचाया हुआ है। कई बड़े नेता इस बात का दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस की हार खराब रणनीति के कारण हुई है। अब इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का भी बयान सामने आ गया है। दरअसल उनका कहना है कि, हरियाणा में अगर इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो हर हाल में सरकार बदलती और बीजेपी की विदाई होती। इतना ह नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि, अब प्रदेश से भाजपा को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी। लेकिन आपको बता दें इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP एक भी सीट नहीं ला पाई।

  • गुप्ता ने कांग्रेस की हार की बताई वजह
  • सुशील गुप्ता का बड़ा दावा

Baba Siddique Murder Case: अब हुआ बड़ा खुलासा, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मारने की थी पूरी कोशिश

गुप्ता ने कांग्रेस की हार की बताई वजह

दरअसल सुशील गुप्ता रविवार को झज्जर में भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा बैठक में पहुंचे। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं जो हैरान कर देने वाली थी। आपको बता दें, डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चुनाव जाति और धर्म के नाम पर बांटा गया। इस वजह से आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहा। लेकिन ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस उससे कम मार्जिन से हारी, जितने वोट आम आदमी पार्टी को मिले। इसके अलावा उन्हीने यह भी कहा कि आप ने जजपा से ज्यादा वोट लिए हैं। वहीं इनेलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट हासिल किए। इसके अलावा उनोहने दावा करते हुए कहा कि बैठक में तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे।

Rao Inderjit Statement: ‘मुझे बागी दिखाया जा रहा, ये…’, शपथ ग्रहण से पहले सामने आया राव इंद्रजीत का बड़ा बयान

सुशील गुप्ता का बड़ा दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP एक भी सीट नहीं ला पाई। जिसके बाद AAP के नेता कांग्रेस की आलोचना भी करती है। इतना ही नहीं कांग्रेस की आलोचना करते हुए आप नेता सुशील गुप्ता ने बड़ा दावा किया और कहा कि, पार्टी आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव हरियाणा में लड़ेगी। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी और हरियाणा की खुशहाली के लिए काम करेगी।

Kejriwal On Baba Siddiqui Murder : ना केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरा देश खौफजदा…बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

 

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox