HTML tutorial
होम / Haryana Election 2024: सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री या फिर? इस काम के लिए BJP ने ऑब्जर्वर किए नियुक्त

Haryana Election 2024: सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री या फिर? इस काम के लिए BJP ने ऑब्जर्वर किए नियुक्त

• LAST UPDATED : October 14, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा में CM पद को लेकर अभी भी बीजेपी मंथन कर रही है। अब भी इस बात पर चर्चा हो रही है कि, क्या सैनी को ही हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब इस चर्चा तेज हो गई है कि मंत्रियो के पद पर और मुख्यमंत्री के पद पर किसको बिठाया जाए। जिसके लिए लगातार तीसरी बार सत्ता में आई बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को हरियाणा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा की 90 में से 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।

  • क्या नायब सैनी ही लेंगे शपथ?
  • आब्जर्वर के हाथ में फैसला

Haryana Weather: निकाल लें रजाई और कंबल, दस्तक दे रही है ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

क्या नायब सैनी ही लेंगे शपथ?

वैसे तो हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री पद पर अपना अपना दावा ठोका है लेकिन अंत में सबका यही कहना रहा कि जो हाईकमान का फैसला होगा हमें वो मंजूर होगा। कही न कही अब भी नायब सिंह सैनी के ही मुख्यमंत्री बनने के चांस हैं। जिसके चलते नायब सिंह सैनी का ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए CM सैनी ने बताया कि 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। और ये समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड पर सुबह 10 बजे से होगा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे।

Reception Party: रिसेप्शन पार्टी में खिंचवा रहे थे फोटो, फिर हुआ ये कांड, बुलानी पड़ी पुलिस

आब्जर्वर के हाथ में फैसला

आपको बता दें ये फैसला लेने के लिए बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को हरियाणा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। खबर यह भी है कि, शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी की वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने बताया कि 17 अक्टूबर को पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। साथ ही ऑब्जर्वर तय करेंगे कि विधायक दल का नेता कौन होगा। 17 अक्टूबर को ही नई सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे।

Kejriwal On Baba Siddiqui Murder : ना केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरा देश खौफजदा…बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox