HTML tutorial
होम / Haryana Roadways के इस फैसले से…इन यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है भारी असर

Haryana Roadways के इस फैसले से…इन यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है भारी असर

• LAST UPDATED : October 14, 2024
  • पंजाब सरकार की ओर से टोल बढ़ाने पर हरियाणा रोडवेज ने भी बस का किराया बढ़ा दिया 
  • पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को नोटिफिकेशन भी जारी किया
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को 10 रुपए अतिरिक्त किराया देना होगा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के फैसले से हरियाणा की जनता को दीवाली से पहले बड़ा झटका लगने वाला है, जी हां, प्रदेश में हरियाणा रोडवेज विभाग ने बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके चलते हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है। सूत्रों के मुताबिक अब हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को 10 रुपए अतिरिक्त किराया देना होगा।

बताया जा रहा है कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए रोजाना रोडवेज बसों के 30 से ज्यादा राउंड लगते हैं। पहली बस सुबह 3:45 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से टोल बढ़ाने पर हरियाणा रोडवेज ने भी बस का किराया बढ़ा दिया है, मुताबिक जहां पहले यात्रियों से प्रति किलोमीटर एक रुपए किराया लिया जाता था, लेकिन अब प्रति किलोमीटर 1.45 रुपए निर्धारित किया गया है।

Haryana Roadways : जेब पर 10 रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया

बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए अब यात्री को 310 की जगह 320 रुपए किराया देना होगा। इसको लेकर पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को नोटिफिकेशन भी जारी किया है। ऐसे में अब यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए 310 के बजाय 320 रुपए देने होंगे। उनकी जेब पर 10 रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।

रोडवेज अधिकारियों की मानें, तो अंबाला से आगे बलदेव नगर से तीन किलोमीटर दूर लालडू गांव है, यहां एंट्री करते ही पंजाब शुरू हो जाता है। हिसार डिपो की हिसार से चंडीगढ़ रूट पर रोजाना 10 से ज्यादा बसें आती जाती हैं। 24 घंटे में हिसार से चंडीगढ़ के लिए करीब 15,00 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

Kuldeep Bishnoi राज्य सभा की सीट के लिए मिल रहे है भाजपा के बड़े नेताओं से

Chief Minister’s Oath Ceremony की परेड ग्राउंड पंचकूला में युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox