HTML tutorial
होम / CM Nayab Saini: ‘किसान भाइयों को भड़काकर…’, CM सैनी ने कांग्रेस की लगाई वाट और किसानों को दे दी नसीहत

CM Nayab Saini: ‘किसान भाइयों को भड़काकर…’, CM सैनी ने कांग्रेस की लगाई वाट और किसानों को दे दी नसीहत

• LAST UPDATED : October 15, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini: हरियाणा में जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जबरदस्त निशाना साधा। इस बार CM सैनी ने किसानों के समर्थन में उतारते हुए कहा कि, कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका भी ठीक नहीं है। किसानों को भड़काकर अपनी सर्वार्थ सिद्धि का काम करते हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा की, अभी उनके एक किसान नेता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि हमने कांग्रेस के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने किस तरह से किसानों को भड़काकर देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

  • कांग्रेस ने नफरत फैलाई ( CM सैनी )
  • EVM को लेकर क्या बोले CM सैनी?

Gangster Lawrence: मूसेवाला मर्डर का कौन है असल मास्टरमाइंड, जिसने लॉरेंस का दिया पूरा-पूरा साथ

कांग्रेस ने नफरत फैलाई ( CM सैनी )

इसके अलावा CM सैनी ने किसानों के साथ साथ युवाओं, सैनिको और किसानों को भी मुद्दा बनाया और सीएम सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के बीच सैनिकों के बारे में और खिलाड़ियों के बारे में दुष्प्रचार किया है। लेकिन मैं इसके लिए धन्यवाद देना चाहूता हूं कि लोगों ने उस काम पर मुहर लगाई है जो पिछले 10 सालों में सरकार ने मजबूती से किए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए हरियाणा की जनता का आभार भी जताया।

Haryana Cabinet: करनाल के इस विधायक को बनाया जा सकता है मंत्री, खट्टर के खास होने का मिल सकता है लाभ

EVM को लेकर क्या बोले CM सैनी?

जब जब कांग्रेस हारी है तब तब कांग्रेस ने चुनाव आयोग और EVM का कड़ा विरोध किया है। वहीं अब कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल खड़े करने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इनका ये परंपरागत रहा है कि इनको जब सफलता नहीं मिलती तो वो ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं। लेकिन हरियाणा में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है। कांग्रेस के झूठ की हार हुई है ये लोग समझ चुके हैं। कांग्रेस पर झूठ का आरोप लगाते हुए cm सैनी ने कहा कि कांग्रेस का झूठ अब बिकने वाला नहीं है। अब तो पीएम मोदी की गारंटी है, जो देश में चल रही है और पीएम मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है।

Haryana Election Result : प्रदेश में इस वजह से भी कांग्रेस …., जानिए क्या थे वो कारण

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox